ABVP ने चलाया आरोग्य रक्षक अभियान, कोविड-19 और कोरोना वैक्‍सीनेशन के प्रति लाेगों को किया जागरूक

यह महामारी की दूसरी लहर है इसकी तीसरी लाहर की भी आशंका भी व्यक्त की जा रही है। ऐसे में संगठन के सेवा कार्य को गति देने के लिए मिशन आरोग्य रक्षक प्रारंभ किया गया है। लोगों को समझाया जा रहा है कि सभी लोग मास्क का नियमित उपयोग करें।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 05:34 PM (IST)
ABVP ने चलाया आरोग्य रक्षक अभियान, कोविड-19 और कोरोना वैक्‍सीनेशन के प्रति लाेगों को किया जागरूक
लोगों के शरीर का तापमान नापते अभाविप के सदस्‍य। जागरण।

संवाद सूत्र, कुदरा (भभुआ)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के द्वारा कुदरा व आसपास के इलाके में मिशन आरोग्य रक्षक अभियान चलाया गया, जिसके तहत लोगों में कोविड-19 से बचाव व उपचार को लेकर जागरूकता लाने की कोशिश की गई।

अभियान के तहत संगठन की कुदरा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए वहां कार्यरत कर्मियों व  आम लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के द्वारा वहां मौजूद लोगों की पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल की जांच करते हुए उसके बारे में जानकारी दी गई।

अभाविप के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसके कार्यकर्ताओं के द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा दी गई दवा भी लोगों को जरूरत के अनुसार दी गई और मास्क वितरण कर भ्रमित लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया गया। अभियान में वैभव सिंह, नीरज रस्तोगी, विवेक पाल, बालमुकुंद सिंह, दिव्यांशु सिंह, सद्भाव श्रीवास्तव, पुनीत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के जिला प्रमुख व अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयंक उपाध्याय ने बताया कि कोविड-19 के चलते उत्पन्न विपरीत परिस्थिति में अभाविप ने ग्रामीण क्षेत्रों को भी आरोग्यमय बनाने का संकल्प लिया है।

यह महामारी की दूसरी लहर है, इसकी तीसरी लाहर की भी आशंका भी व्यक्त की जा रही है। ऐसे में संगठन के सेवा कार्य को गति देने के लिए मिशन आरोग्य रक्षक प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान लोगों को समझाया जा रहा है कि सभी लोग मास्क का नियमित उपयोग करें तथा शारीरिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही वैक्सीन को लेकर चल रहे अफवाह पर ध्यान न देते हुए सभी को वैक्सीन लेने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी