हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने की जरूरत

जागरण संवाददाता, गया : नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को हिंदी दिवस पर कार्यालय में संयुक्त रू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:38 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:38 AM (IST)
हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने की जरूरत
हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने की जरूरत

जागरण संवाददाता, गया : नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को हिंदी दिवस पर कार्यालय में संयुक्त रूप से कला ज्योति के शंभू सुमन, इंटर फेथ फोरम, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। ¨हदी दिवस के अवसर पर पखवाड़ा कार्यक्रम 14 से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा।

इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के सहायक सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि आज हिंदी को जन जन की भाषा बनाने का हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है। इस कारण ऐसे लोग जो हिन्दी का ज्ञान रखते हैं या हिन्दी भाषा जानते हैं, उन्हें हिन्दी के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करवाने के लिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिन्दी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें। लेकिन लोग और सरकार दोनों ही इसके लिए उदासीन दिखती है। हिन्दी तो अपने घर में ही दासी के रूप में रहती है। हिन्दी को आज तक संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा नहीं बनाया जा सका है। इसे विडंबना ही कहेंगे कि योग को 177 देशों का समर्थन मिला, लेकिन ¨हदी के लिए 129 देशों का समर्थन क्या नहीं जुटाया जा सकता है।

14 से 28 तक गया कि सभी प्रखंडो में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राजीव कुमार झा,जितेंद्र देव गुप्ता, प्रफुल्ल, शशाक, अमित,कुंदन, मनीष,पुरषोत्तम, अमन मिश्रा, मंतोष कुमार सुमन,अनुराधा सिंह,रिया कुमारी,प्रीति,जूही ,अपराजिता,राधा समेत सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी