शिक्षकों ने दिया एक दिवसीय धरना

गया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शनिवार को बाराचट्टी प्रखंड के शिक्षकों ने संघ

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jun 2016 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 09:30 PM (IST)
शिक्षकों ने दिया एक दिवसीय धरना

गया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शनिवार को बाराचट्टी प्रखंड के शिक्षकों ने संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया। आठ सूत्री मागों लेकर एक शिष्टमंडल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार, सुनील कुमार, आनंत कुमार, राजेश कुमार, सरजू ठाकुर सहित काफी संख्या में शिक्षक उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।

बेलागंज (गया) : बिहार पंचायत एवं नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ पटना के आहवान पर शनिवार को बेलागंज के शिक्षकों ने बेलागंज प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ने किया।

शनिवार को बेलागंज प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत एवं नगर शिक्षको ने सरकार के निति के विरोध एक दिवसीय धरना दिया। धरना को संवोधित करते हुए शिक्षक संध के जिला अध्यक्ष शत्रुधन प्रसाद ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों के सेवाशर्त को लागु नही करना, नियमित समय पर बेतन भुकतान नही करना केवल बार-बार झुठा घोशणा कर शिक्षकों के प्रति उदासीनता का रवैया अपनाया जा रहा है। वही प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि अप्रशिक्षित शिक्षको का सरकार द्वारा प्रशिक्षण का व्यवस्था नही करवाना सरकारी उदासीनता का प्रमाण है। वही शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाये रखने से बिहार के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसके विरोध में सभी शिक्षक एकजुट होकर जिला से राज्य तक प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले निधारीत तिथि को घरण में सामिल होने का संकल्प लिया है। धरणा में प्रमोद कुमार, अफरोज आलम, पुनम कुमारी, राजीव रंजन, मो खुर्शिद हैदर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी