कोयरी मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित

संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया) : अखिल भारतीय कोयरी सेवा संघ शाखा शेरघाटी ने अपना पहला मिलन समारोह सह वन

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 11:11 PM (IST)
कोयरी मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित

संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया) : अखिल भारतीय कोयरी सेवा संघ शाखा शेरघाटी ने अपना पहला मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन रविवार को सत्संगनगर लक्ष्मी बगीचा के प्रागण में मनाया। समारोह का शुभारम्भ संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रयाग प्रसाद, संयोजक बिरेन्द्र अर्जक, धनेश्वर प्रसाद, बिन्देश्वर प्रसाद, प्रो. अरविन्द कुमार, भिष्म कुमार भिखारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत संघ सदस्य विनय प्रसाद, प्रो. कुलेन्द्र प्रसाद, संजय कुमार, रविन्द्र प्रसाद, राजेश कुमार, अरूण कुमार,शिक्षक संजय प्रसाद ने किया। जबकि प्रकाश कुमार , सत्येन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, गिरजा प्रसाद, अम्बुज प्रसाद आदि ने कार्यक्त्रम में सराहनीय योगदान दिया। वक्ताओं में संतोश कुमार, नरेश प्रसाद दागी, दीपनारायण प्रसाद, प्रधानाध्यापक जवाहर प्रसाद, लखन सिंह, ई. विनय कुमार सिन्हा, प्रो. सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, दिलीप प्रसाद,स्व. जगलाल महतो के पौत्र व जगलाल आईटीआई के निदेशक अविनाश कुमार ने समाज को विकासशील बताते हुए समाजिक, राजनीतिक और बौद्धिक रूप से विकसित होने के लिए शिक्षा को हथियार बनाने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर घघरी रोड स्थित संतोश कुमार महाविद्यालय परिसर को जगलाल नगर नामाकरण करने की घोषणा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शेरघाटी से शुरू यह प्रथम मिलन समारोह प्रखण्ड से लेकर राज्य स्तर तक पहुंचेगी। इस संकल्प के साथ आज से यह प्रयास शुरू हो गया है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि महामना बुद्ध, जगदेव और जगलाल कुल के वंशज हर परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हैं। जरूरत है केवल अपनी क्षमता पहचानने की। प्रो. सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि समाज के गरीब बच्चे को मैं गणित की पढ़ाई नि:शुल्क दुंगा। समारोह का संचालन टोला टाटी मगही पत्रिका के संपादक सुमन्त ने किया। स्कूली बच्चों ने भी अपने बेहतरीन संगीत प्रस्तुति किया। जिसमें सुरूची स्वरूपा, पिंकी, साक्षी, प्रिया, निरू, संजना , कोमल, संध्या, निलम आदि ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोहा। अन्त में प्रतिभागी बच्चों को डा. चौधरी रंजन प्रसाद आदि अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी