बाराचट्टी में डेढ क्विंटल गांजा बरामद

संवाद सूत्र बाराचट्टी (गया) : बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पीपराही गांव से कोबरा 205 ने 21 प्लास्टिक के

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 08:52 PM (IST)
बाराचट्टी में डेढ क्विंटल गांजा बरामद

संवाद सूत्र बाराचट्टी (गया) : बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पीपराही गांव से कोबरा 205 ने 21 प्लास्टिक के बैग मे रखा लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा को गांव के बधार से सोमवार को बरामद किया है। नक्सलियों की गिरफ्तारी केलिए छापामारी के वास्ते जंगली क्षेत्र मे कोबरा की टीम डिप्टी कमाडेंट मूकुल मोहन के नेतृत्व मे बाराचट्टी पुलिस के साथ निकली थी। ये टीम जैसे ही पीपराही गांव के बधार में पहुची की खेत मे रखा 21 बैग गंाजा को पाया। मौके पर से बरामद गांजा को थाना लाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए कोबरा के डिप्टी कमाडेंट अश्वनी मिश्रा ने बताया कि थाने में लाकर मादक पादर्थ का वजन कराया गया जो 145 किलो है कुल 21 प्लास्टिक के पैकेट है। अब तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि जिस खेत से इसे बरामद किया गया है वह किसका है। क्यों कि गांव मे एक भी महिला या पुरूष मौजूद नही थे। सब के सब अपने-अपने घरों मे ताला लगा कर भाग निकले थें। वहीं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि अंचल पदाधिकारी अमरजीत भगत को उक्त भूमि किसका है इसके लिए खतियान या डिमांड से पता लगाकर रिर्पोट की मांग किया गया है। पुलिस निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि इसके लिए पीपराही गांव के जिस जगह से गांजा बरामद हुआ है। वहां अंचल अमीन जाकर नापी कर उसका रिपोर्ट करेगें। तत्पश्चात आगे कि कार्यवाई वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी