क्षेत्र के विकास के लिए मिले 1.11 करोड़ रुपये

मोहनपुर। प्रखंड के किसान भवन में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों का बैठक प्रखंड प्रमुख संजय कुमार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:36 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:36 AM (IST)
क्षेत्र के विकास के लिए मिले 1.11 करोड़ रुपये
क्षेत्र के विकास के लिए मिले 1.11 करोड़ रुपये

मोहनपुर। प्रखंड के किसान भवन में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों का बैठक प्रखंड प्रमुख संजय कुमार अकेला की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में जिस विभाग के अधिकारी अनुपस्थिति थे। सदन के द्वारा स्पष्टीकरण की माग किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित की गई। गोपालकेड़ा के मुखिया कमलेश सिंह के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वच्छता मे राशि पर चर्चा की गई। वही जो पंचायत में स्वच्छता अभियान की राशि गई है। वहा के मुखिया एवं एनएम के द्वारा खाते से राशि के निकासी कर खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कोरोना से संबंधित विस्तृत जानकारी स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी के द्वारा सदन को संतुष्ट किया गया। पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार ने बिजली विभाग के द्वारा मोहनपुर प्रखंड में 2 से 4 घटा बिजली देने का प्रस्ताव को लाया गया। जिस पर बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सदन के द्वारा काफी पूछताछ की गई। पंचायत समिति सदस्य सुबेदार यादव ने प्राथमिक विद्यालय शाति नगर में शिक्षक नहीं रहने का प्रस्ताव लाया गया। सदन में प्रस्ताव लाया गया कि लालपुर महादलित टोला व चाव आदि कई जगह प्राथमिक विद्यालय नहीं है वहा पर विधालय खोला जाए। पंचायत समिति के सदस्य ने मोहनपुर थाना को पूर्ण थाना का दर्जा का प्रस्ताव लिया गया है। सदन में कृषि, मनरेगा, पशु पालन, एवं वन विभाग से संबंधित भी सदन में काफी देरी की चर्चा की गई। 15 वित्त के योजना का चर्चा प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एक करोड़ की 11 लाख की राशि आई है। इस पर समिति सदस्यों के द्वारा सभी-सभी को बराबर बाटने का प्रस्ताव पारित किया गया। पंचम वित्त की राशि जो 50 लाख है। प्रखंड उप प्रमुख मुन्ना यादव, मुखिया राजेंद्र चौधरी, कमलेश सिंह, तुला प्रसाद, ललन सिंह, राजेश रंजन, अजय कुमार शर्मा उफॅ पप्पू सिंह, पंचायत समिति सदस्य पूर्व प्रमुख उमाशकर ठाकुर, पूर्व उप प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य श्रीधर नारायण यादव, सूबेदार यादव, विश्वास सिंह, मनरेगा पदाधिकारी मो. इमरान आलम, कृषि पदाधिकारी सच्चिदानंद कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी