विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो लड़की व महिला की खूंटे में बांधकर पिटाई, भाई समेत दो को गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 17 Jun 2022 12:11 AM (IST)

मोतिहारी । थाना क्षेत्र की माली पंचायत के डुमरी गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर स्वजनों द्वारा लड़की उसकी सहेली ...और पढ़ें

दो लड़की व महिला की खूंटे में बांधकर पिटाई, भाई समेत दो को गिरफ्तार
दो लड़की व महिला की खूंटे में बांधकर पिटाई, भाई समेत दो को गिरफ्तार

मोतिहारी । थाना क्षेत्र की माली पंचायत के डुमरी गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर स्वजनों द्वारा लड़की, उसकी सहेली और सहेली की मां को खूंटे में रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को लड़की के भाई अंगद सहनी एवं उसकी मां बुधिया देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में एक महिला एवं दो लड़कियों को खूंटे में रस्सी से बांधकर एक व्यक्ति द्वारा पीटते हुए दिखाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वीडियो क्लिप की जांच में यह बात सामने आई कि जिन दो लड़कियों को उसके दो बड़े सहोदर इसलिए पीट रहे थे वे आपस में सहेली है और महिला सहेली की मां है। चार दिन पहले वह लड़की बगल के एक पड़ोसी लड़के के साथ भाग गई थी। स्वजनों का मानना था कि लड़की की सहेली व सहेली की मां लड़की को भगाने में सहयोगी रही है। इसी आरोप में दोनों लड़कियों व महिला को उसके परिवार द्वारा बांधकर पिटाई की जा रही थी। इस सिलसिले में लड़की की सहेली की मां डुमरी गांव निवासी छोटन सहनी की पत्नी चंदा देवी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अंगद सहनी, उसकी मां बुधिया देवी, बिहारी सहनी, प्रभेन्द्र सहनी, सुनील सहनी, चन्दोलाल सहनी सहित 11 लोगों पर अपनी पुत्री को जबरन घर से खींच कर ले जाने तथा रस्सी से बांधकर ग्रामीणों के सामने लाठी से पिटाई करने का आरोप लगाई है। उसने कहा है कि जब वह बचाने के लिए वहां गई तो उनलोगों ने उसे भी रस्सी से बांध दिया और मारने लगे। बाद में वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागी। यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय मुखिया सुनील सहनी ने बताया कि लड़की को बहला फुसलाकर और लोभ लालच दिखाकर भगा दिया गया था। ग्रामीणों के दबाव पड़ने के बाद लड़की को उसके घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि घर से गई लड़की वापस चली आई है। मामले में हुईं पिटाई को लेकर एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है।