देश हित में संस्कृति को सुरक्षित रखने की जरूरत

गो¨वदगंज, हमें अपने संस्कृति को सुरक्षित रखने की दिशा में काम करना होगा। इसके लिए समाज में जागरूता के उद्देश्य से इसका प्रचार-प्रसार करना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:30 AM (IST)
देश हित में संस्कृति को सुरक्षित रखने की जरूरत
देश हित में संस्कृति को सुरक्षित रखने की जरूरत

मोतिहारी। गो¨वदगंज, हमें अपने संस्कृति को सुरक्षित रखने की दिशा में काम करना होगा। इसके लिए समाज में जागरूता के उद्देश्य से इसका प्रचार-प्रसार करना होगा। ताकि हमारी आनी वाली पीढ़ी हमारे संस्कृति व धरोहरों से अवगत हो और उसे सुरक्षति रखने की दिशा में काम करे। उक्त बातें वेद विद्यालय के प्राचार्य पंडित सुशील पांडेय ने

गोवर्धन पूजा के अवसर पर शुक्रवार को हरसिद्धि के गड्डूपुर में आयोजित पारंपरिक सांस्कृति गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन संत चंचल बाबा, अजितमणि त्रिपाठी, प्रो. रामनिरंजन पांडेय, सुशील पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन महादेव शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। अध्यक्षता निदेशक अजीतमणि त्रिपाठी ने की। सर्वप्रथम बेलपत्र पर जय शिवशक्ति लिख कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके उपरांत पारंपरिक झिझिया, चकवा, छठ पूजा के गीतों को गाकर परंपरा को नया रूप देने का प्रयास किया गया। वही विशिष्ट अतिथि संत श्रीचंचल बाबा ने अतीत की भारतीय संस्कृति पर विशेष प्रकाश डाला। वहीं लड़कियों के बीच संस्कृति की पहचान के तौर पर दुपट्टा वितरण किया। उन्होंने कहा कि आयु, विद्या, यश व बल की प्राप्ति हमें अतीत से ही होती है। वहीं प्रो. रामनिरंजन पांडेय ने लोक संस्कृति का महत्व बताया। वहीं उसका पालन करना सभी भारतीयों का स्वधर्म बताया। इस दौरान प्रमोद मिश्र, व मदन मोहन मिश्र ने कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके मुखिया रामजन्म राम, संजय यादव, शिवधारी यादव, रामनाथ यादव, रामसुंदर यादव, शिव यादव, रूदल यादव, मनोज, नीरज, विपिन, सेवानिवृत शिक्षक प्रभाकर मिश्र, जयनाथमणि त्रिपाठी, मंजूमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी