कॉलेज कर्मी ने छात्रा से की छेड़खानी, साथियों ने आरोपी को धुन दिया; वायरल हो रहा वीडियो

बिहार के मोतिहारी में काॅलेजकर्मी को छात्रा के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा। जानकारी मिलने पर आरोपी को वहां मौजूद छात्रों ने धुन दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 10:21 PM (IST)
कॉलेज कर्मी ने छात्रा से की छेड़खानी, साथियों ने आरोपी को धुन दिया; वायरल हो रहा वीडियो
कॉलेज कर्मी ने छात्रा से की छेड़खानी, साथियों ने आरोपी को धुन दिया; वायरल हो रहा वीडियो

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। बिहार के मोतिहारी में काॅलेजकर्मी को छात्रा के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा। जानकारी मिलने पर आरोपी को वहां मौजूद छात्रों ने धुन दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला शहर के श्रीनारायण सिंह महाविद्यालय का है। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कॉलेज परिसर में मारपीट हुई है, लेकिन छेड़खानी का मामला कॉलेज से संबंधित नहीं है। 

बताया जाता है कि श्रीनारायण सिंह महाविद्यालय (SNS College) में इन दिनों बीए थर्ड पार्ट की परीक्षा चल रही है। गुरुवार को परीक्षा देकर छात्रा कमरे से बाहर निकली थी। इसी बीच, वहां कॉलेज में काम करने वाले कर्मी ने थर्ड पार्ट की उक्‍त छात्रा से छेड़खानी की। छेड़खानी का आरोपी कॉलेज में अनुकंपा पर स्टैंड बाई में है।

घटना की जानकारी छात्रा ने वहां मौजूद अपने साथियों व अन्‍य स्‍टूडेंट्स को दी। इसके बाद क्‍या था, आरोपी की वहां मौजूद छात्रों ने जमकर पिटाई कर दी। शुक्रवार को इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह मामला गुरुवार का है। हालांकि मामला पुलिस में नहीं पहुंचा है।

उधर, काॅलेज प्रबंधन ने माना है कि पिटाई का मामला कॉलेज कैंपस का है, लेकिन छेड़खानी की घटना काॅलेज से संबंधित नहीं है। इससे कॉलेज का कोई संबंध नहीं है। प्रबंधन का यह भी कहना है कि बाहर के किसी मामले को लेकर काॅलेज में यह घटना हुई है। बहरहाल, वीडियो वायरल होने के बाद मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

chat bot
आपका साथी