राष्ट्रीय व्यापार मेले में खादी वस्त्रों की हो रही बिक्री

मोतिहारी। शहर के नगर भवन के मैदान में रेशम बुनकर खादी ग्रामोद्योग संघ की ओर से लगाई गई राष्ट्रीय व्यापार मेला एक्सपो 2019 को शहवासियों के द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:13 AM (IST)
राष्ट्रीय व्यापार मेले में खादी वस्त्रों की हो रही बिक्री
राष्ट्रीय व्यापार मेले में खादी वस्त्रों की हो रही बिक्री

मोतिहारी। शहर के नगर भवन के मैदान में रेशम बुनकर खादी ग्रामोद्योग संघ की ओर से लगाई गई राष्ट्रीय व्यापार मेला एक्सपो 2019 को शहवासियों के द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। यहां प्रतिदिन खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मेला में विशेषकर हरियाणा हैंडलूम के स्टॉल पर उपलब्ध बेडशीट, सोफा कवर, बेड कवर, कुशन कवर,जयपुरी रजाई, ब्लैंकेट, पर्दे की काफी बिक्री हो रही है। वहीं खादी, भागलपुरी सिल्क,मेरठ खादी के कपड़ों, भदोही के हाथ से बने कार्पेट, हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट, कुटीर उद्योगों के उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है। इस मेले में देशभर के विभिन्न राज्यों से हैंडलूम -हैंडीक्राफ्ट एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लगभग 100 स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें उपलब्ध लगभग 5000 उत्पाद लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित कर रहे हैं। यहां बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन एवं फुडजोन की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी