राजा बाजार में फायरिग की ताक में था रूपम सिंह

शातिर बदमाश रघुनाथपुर निवासी रूपम सिंह उर्फ छोटन सिंह अगर गिरफ्तार नहीं होता तो शहर के राजाबाजार में दहशत फैलाने के लिए फायरिग भी कर सकता था। हार्डवेयर व्यवसायी अमर मोदी से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार रूपम सिंह ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM (IST)
राजा बाजार में फायरिग की ताक में था रूपम सिंह
राजा बाजार में फायरिग की ताक में था रूपम सिंह

मोतिहारी । शातिर बदमाश रघुनाथपुर निवासी रूपम सिंह उर्फ छोटन सिंह अगर गिरफ्तार नहीं होता तो शहर के राजाबाजार में दहशत फैलाने के लिए फायरिग भी कर सकता था। हार्डवेयर व्यवसायी अमर मोदी से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार रूपम सिंह ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया। उसने कहा कि रंगदारी के लिए वह व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर फायरिग कर दहशत फैलाने की ताक में था। रूपम ने व्यवसायी से वाट्सएप कॉलिग कर दस लाख की रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी। रूपम अपने सहयोगी केसरिया थाना क्षेत्र के गवंद्री गांव निवासी गोलू से फायरिग कराता। इसके पूर्व ही रूपम को गिरफ्तारी कर लिया गया। रूपम पर जिले के रघुनाथपुर में आ‌र्म्स एक्ट, हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता की हत्या, पीपराकोठी में रंगदारी, नगर थाना में रंगदारी, नगर थाना में रंजीत सिंह हत्याकांड, हरसिद्धि में उमेश सिंह हत्याकांड, घोड़ासहन में दोहरा हत्याकांड दर्ज है। इसके अलावा जिला के कई थानों में उसके आपराधिक इतिहास की तलाश हो रही है। रूपम ने पूछताछ में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया चौक पर पैक्स अध्यक्ष सह उर्वरक व्यवसायी पवन कुमार गुप्ता की हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि उसने मां को मुखिया का चुनाव लड़ाने के लिए पवन की हत्या की थी। पवन की हत्या 16 मार्च 2021 को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा था। पुलिस पर पथराव भी किया गया था, जिसमें पुलिस को फायरिग करनी पडी थी।

chat bot
आपका साथी