महिलाएं मजबूत होंगी तभी देश मजबूत होगा : राधामोहन

केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा है कि मोदी सरकार आने के बाद देश के अंदर महिलाओं की ताकत बढ़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 09:18 AM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 09:18 AM (IST)
महिलाएं मजबूत होंगी तभी देश मजबूत होगा :  राधामोहन
महिलाएं मजबूत होंगी तभी देश मजबूत होगा : राधामोहन

मोतिहार। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा है कि मोदी सरकार आने के बाद देश के अंदर महिलाओं की ताकत बढ़ी है। जब महिलाएं मजबूत होंगी तभी देश मजबूत होगा। चार वर्षो के अंदर पाकिस्तान व चीन की सीमाओं पर हमारी महिला बटालियन खड़ी हैं जो देश की रक्षा कर रही हैं। आजादी के बाद पहली बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर महिला ताकत का प्रदर्शन हुआ था, जो पूरा देश ने देखा था। श्री ¨सह रविवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में किसान कुंभ में आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि देश के हर परिवार की महिलाओं का सशक्तीकरण हो। चार वर्षो के अंदर महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत बड़ी राशि खर्च की गई है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूर्व की सरकारों में 15 से 20 करोड़ रुपये ही बजट रहता था, लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं के समृद्धि के लिए 75 हजार करोड़ धन राशि का प्रावधान किया है। हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि 2022 आते-आते मोतिहारी ही नहीं पूरा ¨हदुस्तान दुनिया का सिरमौर बनेगा। देश मजबूत बनेगा और विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनकर दुनिया के सामने आने वाले हैं। कहा कि सोमवार को कृषि कुंभ केंद्रीय परिवहन मंत्री आने वाले हैं। जो जिले को 25 सौ करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डा. अरुण कुमार मिश्र कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथि राज्यपाल गंगा प्रसाद, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह, उत्तर प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ¨सह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर पश्चिम चंपारण सांसद संजय जायसवाल, विधायक सचिन्द्र प्रसाद ¨सह, श्यामबाबू यादव, एमलसी बब्लू गुप्ता उर्फ राजेश कुमार, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, पवन जायसवाल, पूर्व एमएलसी रामजी शर्मा, जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, उपाध्यक्ष कमलेश्वर ¨सह, नप की मुख्य पार्षद अंजू देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुप्ता, संजीव कुमार ¨सह, डॉ. लालबाबू प्रसाद, मदन ¨सह, अरुण यादव, धरनीधर मिश्र, कुलपति आरसी श्रीवास्तव, आयोजक बीपी भट्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी