भूमि विवाद को ले ¨हसक झड़प, आधा दर्जन घायल

रक्सौल शहर के मौजे मोहल्ला में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर हुई ¨हसक झड़प में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 08:00 PM (IST)
भूमि विवाद को ले ¨हसक झड़प, आधा दर्जन घायल
भूमि विवाद को ले ¨हसक झड़प, आधा दर्जन घायल

मोतिहारी। रक्सौल शहर के मौजे मोहल्ला में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर हुई ¨हसक झड़प में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घटना के बाद से स्थिति तनावपूर्ण है। घायल महिला विद्या देवी ने रक्सौल थाना में आवेदन दिया। जिसमें बताया है कि मोहल्ला के टुनटून पासवान, अमित पासवान, मनीष पासवान, धनी पासवान, राज पासवान आदि लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना में घायल नितेश पासवान, विश्वनाथ पासवान, प्रमोद पासवान,संगीत देवी ने बताया कि हमलोगों का पुस्तैनी जमीन जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसका प्रतिकार करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। जबकि आरोपित पक्ष ने बताया कि जमीन हमलोगों का है। उक्त लोगों जबरन कब्जा जमाए है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपने आवेदन में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच करने की कार्रवाई शुरू की गई है। जमीन संबंधी मामला है। पुलिस फिलहाल आवेदन के आलोक में शिकायत दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी