भूमि विवाद सुलझाने आए पंचों पर जानलेवा हमला, फायरिग

सिकरहना में शिकारगंज थाना मुख्य बाजार पर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद की पंचायत करने आए पंचों पर एक पक्ष द्वारा उस समय हमला कर दिया गया जब उनके पक्ष में पंचों ने बात नहीं की। इस दौरान पंचों को लाठी डंडा से प्रहार कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 12:04 AM (IST)
भूमि विवाद सुलझाने आए पंचों पर जानलेवा हमला, फायरिग
भूमि विवाद सुलझाने आए पंचों पर जानलेवा हमला, फायरिग

मोतिहारी । सिकरहना में शिकारगंज थाना मुख्य बाजार पर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद की पंचायत करने आए पंचों पर एक पक्ष द्वारा उस समय हमला कर दिया गया जब उनके पक्ष में पंचों ने बात नहीं की। इस दौरान पंचों को लाठी डंडा से प्रहार कर घायल कर दिया। वहीं जान मारने की नीयत से तीन से चार चक्र फायरिग की गई। जख्मी पंच बनकटवा प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद लालबाबू प्रसाद यादव एवं चिरैया प्रखंड के खोढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया राजेन्द्र राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस दोनों घायलों को लेकर ढाका रेफरल अस्पताल में इलाज करा रही है। जख्मी पूर्व मुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि परेई गांव के कैलाश प्रसाद यादव एवं सेमरा ढ़ाठ निवासी मुकेश यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में तीन बार पंचायती की गई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पंचायती के लिए पहुंचे थे। पंचायती के दौरान ने कैलाश प्रसाद यादव के पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया गया।थानाध्यक्ष ललन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया जमीन पंचायती के दौरान एक पक्ष के द्वारा हमला कर पंचों जख्मी कर दिया गया और तीन से चार चक्र गोली फायरिग की पुष्टि की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी