रैक प्वाइंट पर वर्चस्व की लड़ाई में मुखिया को मारी गोली

मोतिहारी । बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बापूधाम मोतिहारी का रैक प्वाइंट बर्चस्व कायम करने का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 11:23 PM (IST)
रैक प्वाइंट पर वर्चस्व की लड़ाई 
में मुखिया को मारी गोली
रैक प्वाइंट पर वर्चस्व की लड़ाई में मुखिया को मारी गोली

मोतिहारी । बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बापूधाम मोतिहारी का रैक प्वाइंट बर्चस्व कायम करने का सबसे बड़ा खूनी अडडा बनता जा रहा है। यहां पूर्व में भी वर्चस्व को लेकर कई बार गोलीबारी हो चुकी है। पूर्व में विवाद को लेकर इसी रैंक प्वाईट पर कटारी सहनी की हत्या हो चुकी है। इस दौरान कई लोगों पर फायरिग भी की गई थी। एक दशक पूर्व मुखिया छबीला सिंह को भी यहीं पर गोली मारने दो बदमाश पहुंचे थे। बाद में लोगों ने दोनों बदमाशों को पीटकर मार डाला था। इसी कड़ी में शहर के चांदमारी चौक पर भी फायरिग हुई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए थे। बताया जाता है कि पहले भी मुखिया को पुलिस ने अगाह किया था कि मुखिया बदमाशों के टारगेट पर थे। हर घटना में बदमाश उपयोग कर रहे अपाची बाइक

हाल के दिनों में जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाश अपाचे बाइक का उपयोग कर रहे है। बुधवार की शाम छबिला सिंह पर हमला, मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसवरियां में दो लोगों पर फायरिग, चांदमारी चौक पर भी गोली बारी में अपाचे बाइक का प्रयोग किया गया है। दो बाइक पर सवार चार बदमाश कर रहे थे रेकी

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो काला रंग के बुलेट व प्लसर बाइक पर सवार चार बदमाश घटना के आधा घंटा पूवे से रेकी कर रहे थे। सभी घटनास्थल के समीप बाइक लगाकर मुखिया का इंतजार कर रहे थे। मुखिया अपने कुछ लोगों के साथ बैठे थे। जैसे ही वे उठे उसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गोली मार बंजरिया की ओर भाग निकले। पीपरा के राज तिलक के टारगेट पर थे मुखिया

पुलिस सूत्रों की माने तो एक माह पूर्व पुलिस ने मुखिया को आगाह किया था कि आप बदमाशों के टारगेट पर है। वही राज तिलक रैक प्वाइंट पर मुखिया की रेकी भी की थी। फायरिग मामले में पुलिस ने कुद बदमाशों को चिन्हित किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिला मुखिया संघ ने की हमले की निदा

जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कुमार मनोज सिंह ने मुखिया छबिला सिंह पर गोली बारी से हमले की निदा की र्है। साथ ही एसपी से मांग की है कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए। समय रहते हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। एसआइटी गठित

पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा ने बताया कि सदर डीएसपी अरूण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया। वही जिले की नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। टीम में मुफस्सिल अंचल के पुलिस निरीक्षण आनंद कुमार, बंजरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, दारोगा मनीष कुमार, मनोज कुमार सिंह, संदीप कुमार, नित्यानंद दूबे व चिरंजीवी को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी