युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

रक्सौल शहर के आवासीय होटल में बिहार युवा कांग्रेस के तत्वावधान में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:22 PM (IST)
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

मोतिहारी । रक्सौल शहर के आवासीय होटल में बिहार युवा कांग्रेस के तत्वावधान में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रो.अखिलेश दयाल ने कहा कि युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के निर्देशानुसार किसान का बेटा भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। जो युवाओं के हक और अधिकार के लिए हमेशा संघर्षशील है। इनके नेतृत्व में पुरे भारत के युवाओं में एक शक्ति प्रदान की है। जिसका उदाहरण मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ है। यहां चुनाव में करीब बीस प्रतिशत युवाओं को टिकट मिला है। कार्यक्रम में अरमान अली, मनोरंजन तिवारी, राहुल रावत, विशाल कुमार, अरमान अली, हैदर, नेयाजुल्लाह, म.मासूम, दीपक ¨सह सहित अनेकों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी