बस मालिक अभिनव को मनोरंजन व दीपक ने मारी थी गोली

बंजरिया थाना के चैलाहां गांव के पास स्थित एक लाइन होटल के पास तुरकौलिया थाना के बेलवा राय गांव निवासी अभिनव कुमार सिंह उर्फ मिटू सिंह पर गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 11:16 PM (IST)
बस मालिक अभिनव को मनोरंजन व दीपक ने मारी थी गोली
बस मालिक अभिनव को मनोरंजन व दीपक ने मारी थी गोली

मोतिहारी। बंजरिया थाना के चैलाहां गांव के पास स्थित एक लाइन होटल के पास तुरकौलिया थाना के बेलवा राय गांव निवासी अभिनव कुमार सिंह उर्फ मिटू सिंह पर गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है। वहीं गिरफ्तार सुमन सौरभ ने भी इस बात का खुलासा किया है कि राजतिलक ने फोन कर मिटू को बुलाया व चाय पीने के दौरान मनोरंजन राम व दीपक कुमार ने गोली मार जख्मी कर दिया था। मनोरंजन रघुनाथपुर ओपी के मजुराहा गांव का रहने वाला है। वहीं दीपक मझौलिया का रहने वाला है। पूछताछ के बाद गोलीबारी के कारणों का भी खुलासा हो चुका है। घटना के पीछे शराब का कारोबार बताया जा रहा है। बताया कि उजले रंग के अपाचे बाइक से मनोरंजन व दीपक आए व गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं आसपास के इलाके में सुमन सौरभ, चंदन राम सहित कई बदमाश भी मौजूद थे। बबलू दुबे को सुमन व सूरज ने मारी थी गोली सुमन ने पूछताछ के दौरान बताया कि बेतिया कोर्ट परिसर में बबलू दुबे को सुमन ने तीन गोली मारी थी व सूरज ने एक गोली मारी थी, जिसकी मौत घटनास्थल पर हो गई थी। हत्या के एक दिन पूर्व सुमन, राजतिलक, सिगरेट, सूरज, रिपुसुदन, राणा सिंह, संतोष सिंह, कुणाल सिंह व सुबोध यादव गए थे। हत्या के एक दिन पूर्व बेतिया के परतिया टोला गांव निवासी भिखारी यादव के घर पर रुके थे। सभी बदमाशों के पास पिस्तौल था। वहीं राणा सिंह एके 47 लेकर गया था। हत्या के बाद सभी बदमाश मझरिया गांव में राणा के रिश्तेदार के घर पर ठहरे थे। तीन दिन तक वहां रहने के बाद कुणाल के घर कुड़िया भी गए। फिर वहां से सभी केसरिया थाना के फुलतकिया गांव निवासी बुलेट सिंह के घर पर रुके जहां पुलिस के छापेमारी होने के पूर्व सभी जमशेदपुर चले गए। वहां से सभी अलग-अलग ठिकाना बना लिया। इस बीच सिगरेट ने शादी रचा ली व दिल्ली जाकर रहने लगा। सुमन भी दिल्ली में मिटू सिंह के कहने पर पहाड़गंज में रहने लगा।

chat bot
आपका साथी