लोगों के बीच भाजपा ने बढ़ाई अपनी पैठ, 9.15 फीसद वोट बढ़े

इस बार के लोकसभा चुनाव में राजनीति का ऐसा रंग पीएम मोदी के नेतृत्व ने पूरे देश को दिखाया है जिसके बूते पूर्वी चंपारण में भाजपा के वोटों में 9.15 फीसद की वृद्धि हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 12:06 AM (IST)
लोगों के बीच भाजपा ने बढ़ाई अपनी पैठ, 9.15 फीसद वोट बढ़े
लोगों के बीच भाजपा ने बढ़ाई अपनी पैठ, 9.15 फीसद वोट बढ़े

मोतिहारी। इस बार के लोकसभा चुनाव में राजनीति का ऐसा रंग पीएम मोदी के नेतृत्व ने पूरे देश को दिखाया है, जिसके बूते पूर्वी चंपारण में भाजपा के वोटों में 9.15 फीसद की वृद्धि हुई। सत्याग्रह भूमि पूर्वी चंपारण के लोग राजनीतिक तौर पर बेहद संजीदा माने जाते हैं। लेकिन, इस बार के चुनाव में राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे को लेकर चले मोदी के उस नारे पूरा हिदुस्तान चौकीदार का ऐसा प्रभाव पड़ा कि विपक्ष चारों खाने चित हो गए।

आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बीच केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी राजद के विनोद कुमार श्रीवास्तव को 192163 मतों से परास्त किया था। इस चुनाव में उन्हें 400452 वोट मिले थे। इस बार के चुनाव 2019 में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी 293648 को मतों से परास्त किया। इस बार उन्हें कुल 577787 वोट प्राप्त हुए। जन विकास और राष्ट्रवाद का मुद्दा रहा हावी

राजनीति के जानकार बताते हैं कि इस बार के चुनाव में राष्ट्रवाद और जन विकास का मुद्दा काफी हावी रहा है। जिस तरह से पीएम मोदी ने देश में उज्जवला योजना, आयुष्यमान भारत और हर घर शौचालय पहुंचाकर जन के दिलों में अपनी जगह बनाई। वहीं पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में उठाए गए कदम को लोगों ने दिल से सराहा है। इसके अतिरिक्त विकास की रफ्तार और जनता के मन के हिसाब से काम करने के तरीके ने मोदी सरकार को फिर से केंद्र में स्थापित करने और भाजपा के वोट प्रतिशत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी