पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक परिवार

आम आदमी के जीवन में हरियाली का विशेष स्थान है। जब हमारे समाज का हर आदमी पौधरोपण के प्रति जागरूक होगा। हमारे हर तरफ हरियाली होगी। तभी हम अपनी धरती मां को सुरक्षित और संरक्षित कर सकेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:01 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:01 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक परिवार
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक परिवार

मोतिहारी । आम आदमी के जीवन में हरियाली का विशेष स्थान है। जब हमारे समाज का हर आदमी पौधरोपण के प्रति जागरूक होगा। हमारे हर तरफ हरियाली होगी। तभी हम अपनी धरती मां को सुरक्षित और संरक्षित कर सकेंगे। यह कार्य एक अकेले आदमी के बूते संभव नहीं है। इस स्थिति में सभी को मिलकर समग्र प्रयास करना होगा। इसी तरह के संदेश देने में लगे हैं सुगौली बाजार निवासी पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में ये लगातार पौधा लगा रहे हैं। लोगों के बीच पौधों का वितरण कर रहे हैं। पौधा देने के साथ लोगों को संकल्प दिला रहे हैं कि वे भी अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें और पौधा लगाने की दिशा में काम करें। अबतक इन्होंने सैकड़ों पौधे लगाए हैं। इनके द्वारा फलदार व छायादार वृक्ष लगाए जा रहे हैं। पुत्र ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किया काम तो मां ने दिया साथ प्रदीप ने जब इस अभियान को शुरू किया तो इलाके के लोगों ने इनके साथ कदमताल किया। पौधरोपण का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदीप के इस अभियान को समाज के साथ परिवार का भी साथ मिला है। इनकी मां श्याम कुमारी देवी न सिर्फ अपने पुत्र के इस अभियान को समर्थन देती हैं। बल्कि दोनों साथ मिलकर पौधा भी लगाते हैं। प्रदीप की मां ने अपने आवासीय परिसर में विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए हैं। घर पर आनेवाली महिलाओं का परिचय उन पौधों से भी कराती हैं और उन्हें भी अपने घर पौधा लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। श्याम कुमारी बताती हैं कि समाज में हरियाली लाना बेहतर जरूरी है।

जागरूकता के लिए गांव-गांव संगोष्ठी और परिचर्चा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए समय-समय पर प्रखंड के कई गांवों में परिचर्चा का आयोजन होता है। प्रदीप के इस अभियान में गांव के कई लोग जुड़े हैं। परिचर्चा में आनेवाले मेहमानों को पौधा भेंट किया जाता है। सुगौली से सटे इलाकों में इस अभियान के तहत लगे पौधे लहलहा रहे हैं। इनके इस कार्य में श्याम शर्मा, राजकुमार सर्राफ, अंकुर चौधरी, अशोक सोनी, नारायण प्रसाद, नीरज सर्राफ, मनू पांडेय सहित कई लोग साथ दे रहे हैं। युवाओं की इस टोली के जिम्मे एक ही काम है। लोगों को जागरूक करना। यह बताना कि पौधे किस हद तक हमारे लिए जरूरी हैं। कोट फोटो : 15 एमटीएच 09

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस तरह का अभियान मील का पत्थर साबित होगा। जब गांव-गांव के लोग जागरूक होंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हर तरफ हरियाली होगी। हरियाली के बूते हमारा देश विकास की राह पर चलेगा। रामचंद्र सहनी

विधायक, सुगौली (पूचं.) -

chat bot
आपका साथी