वार्ड सदस्यों ने किया आम सभा का बहिष्कार

By Edited By: Publish:Tue, 08 Oct 2013 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2013 06:22 PM (IST)
वार्ड सदस्यों ने किया आम सभा का बहिष्कार

बंजरिया, निप्र.: बंजरिया पंचायत के आधे से अधिक वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को प्रस्तावति आमसभा का बहिष्कार कर दिया व मुखिया के प्रति अपना विरोध जताया। इन लोगों का कहना है कि जब वार्ड सदस्यों से किसी भी समस्या पर विचार नहीं किया जाता है तो फिर आमसभा में बुलाने से क्या फायदा। इन लोगों का यह भी आरोप है कि मुखिया पंचायत सचिव व रोजगार सेवक आपसी सांठगांठ करके किसी भी योजना की स्वीकृति कर लेते हैं। वार्ड सदस्यों को इसकी जानकारी तक नहीं होती। विरोध जताने वाले वार्ड सदस्यों में उप मुखिया म.सोहैल, रामरती देवी, मनोरमा देवी, प्रमिला देवी, प्रेमी देवी, राजू सहनी आदि शामिल हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी