रसोइयों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, पुतला दहन

रसोइया की हड़ताल आठवें दिन बुधवार को भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 11:32 PM (IST)
रसोइयों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, पुतला दहन
रसोइयों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, पुतला दहन

दरभंगा। रसोइया की हड़ताल आठवें दिन बुधवार को भी जारी रही। हड़ताली रसोइया ने स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं के मध्याह्न भोजन बंद कराकर हंगामा किया। इसके कारण कई जगह पठन पाठन प्रभावित हुआ। सीएम एवं पीएम का पुतला फूंका। इनकी मुख्य मांगों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मासिक मानदेय 18000 रुपये, मजदूर का दर्जा देने, 3000 प्रतिमाह पेंशन, ईपीएफ, ईएसआई, बीमा व चिकित्सा सुविधा, 10 महीने के बदले 12 महीने का मानदेय का भुगतान, रसोईयों का समायोजन करने, नियुक्ति या चयन पत्र जारी करने, मातृत्व व विशेष अवकाश देना शामिल है।

हनुमानननगर : रसोईया संघ और खेग्रामस ने प्रखंड परिसर में सीएम और पीएम का पुतला दहन किया। मौके पर प्रखंड सचिव सुनील यादव व रसोईया संघ के जिला संयोजक पप्पू पासवान, रंजीता देवी, सुमित्रा देवी, अनीता देवी, मंजुला देवी, रेखा देवी मौजूद थी।

बहादुरपुर : : हड़ताल के समर्थन में अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण सभा की ओर से बहादुरपुर प्रखंड परिषद के बैनर तले एकजुटता मार्च प्रखंड मुख्यालय में निकाला गया। मार्च का नेतृत्व खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, प्रखंड सचिव हरि पासवान, माले नेता नंदलाल ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। हड़तालियों ने बीईओ का घेराव किया। लक्ष्मी पासवान, अभिषेक कुमार , नंदलाल ठाकुर ,हरि पासवान, विनोद ¨सह, मो सफिकुल, परमेश्वर पासवान, हरिश्चन्द्र पासवान, राकेश कुमार, सुरेश पासवान आदि ने संबोधित किया।

बिरौल : रसोइया संघ की प्रखंड अध्यक्ष वीणा देवी के नेतृत्व में बीआरसी का घेराव किया। इस दौरान रसोइया ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगायी। रसोइयां ने बीइओ के कार्यालय का घेराव किया। बीआरसी में कार्यरत कई शिक्षक रसोइया का उग्र गुस्सा को देख कर अंदर दुबके रहे।

केवटी : एक्टू की प्रखंड इकाई केवटी के बैनर तले हड़ताली रसोईया ने धरना-प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेतृत्व संघ के नेता सुरेन्द्र पासवान ने किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता रसोईया उमेश यादव ने की। सभा को धर्मेश यादव,सायरा खातून,अमरेश कुमार, रामदुलारी देवी, बुधनी देवी, छठा देवी, सुधा देवी, बबिता देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, सविता देवी, जानकी देवी, इनर देवी, राजकुमारी देवी, मीना देवी आदि ने संबोधित किया।

¨सहवाड़ा : समर्थन के समर्थन में हड़तालियों ने सीडीपीओ कार्यालय पर पीएम और सीएम का पुतला जलाया। अध्यक्षता देवेंद्र चौधरी ने की। सभा को रामबाबू साह, संतरा देवी, मनोज मंडल, निभा देवी,गीता देवी, लक्ष्मी देवी, गिरिजा देवी आदि रसोइयां मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी