भूमिहीन गरीब मजदूरों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन

भाकपा माले, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण म•ादूर सभा दरभंगा जिला कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला समाहरणालय पर भूमिहीन गरीब मजदूरों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 03:01 AM (IST)
भूमिहीन गरीब मजदूरों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन

दरभंगा। भाकपा माले, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण म•ादूर सभा दरभंगा जिला कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला समाहरणालय पर भूमिहीन गरीब मजदूरों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पोलो मैदान से निकलकर कमिश्नरी, समाहरणालय, लहेरियासराय टावर होते पुन: पोलो मैदान में पहुंचा। प्रदर्शन का नेतृत्व माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, खेग्रामस के जिला अध्यक्ष जंगी यादव, जिला सचिव प्रो कल्याण भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, माले राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। पोलो मैदान में अशोक पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि गरीबों-भूमिहीनों के सवाल पर सरकार-प्रशासन केवल कागजी खानापूरी करने में लगे हुए हैं। घरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। वहीँ वर्षों से बसे हुए गरीबों को उजाड़ने की साजिश रची जा रही हैं। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सभा को बैद्यनाथ यादव, हरि पासवान, इंसाफ मंच के जिला संयोजक नेयाज अहमद, मो जमालुद्दीन, विश्वम्भर पासवान, मनोज यादव, सत्यनारायण मुखिया, अखिल भारतीय किसान सभा रोहित कुमार ¨सह, शिवन यादव, प्रवीण कुमार यादव, इनौस के गजेन्द्र नारायण शर्मा, आइसा के ¨प्रस कुमार कर्ण, माले के देवेन्द्र कुमार साह, मो सदिक् भारती आदि ने संबोधित किया। इधर जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, अभिषेक कुमार, अशोक पासवान के रूप में प्रतिनिधिमंडल को डीएम से 11 सूत्री मांग-पत्र पर सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता में दरभंगा में दखल दिहानी को लेकर एक कमेटी बनाने आश्वासन दिया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकत्र्ता भी रहेंगे।

chat bot
आपका साथी