Darbhanga Fire News : पटना के बाद अब दरभंगा में भीषण अग्निकांड, छह लोगों की जिंदा जलकर मौत; पांच गायें भी झुलसीं

Darbhanga Fire News पटना के बाद अब दरभंगा से भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां के अटौर गांव में एक शादी समारोह में आग लग जाने से छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्‍चे भी शामिल हैं। पांच गायें भी झुलसकर मर गई हैं। आग पटाखे की चिंगारी से लगी।

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen Publish:Fri, 26 Apr 2024 09:35 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 09:35 AM (IST)
Darbhanga Fire News : पटना के बाद अब दरभंगा में भीषण अग्निकांड, छह लोगों की जिंदा जलकर मौत; पांच गायें भी झुलसीं
दरभंगा में शादी समारोह में आग लगने की बाद की तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। अटौर गांव में एक शादी समारोह में पटाखे की चिंगारी से लगी आग में एक ही परिवार के छह लोग ज़िंदा जल गएं। पांच गायें भी झुलसकर मर गईं। घटना लगभग 11.30 से 12 बजे रात की है।

मरने वालों में तीन बच्‍चे भी शामिल

बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत जलकर मरने से हो गई। जिसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल है।

मृतकों में ये हैं शामिल

मृतक में रामचन्द्र पासवान के सुनील कुमार पासवान (26) एवं पत्नी लाली देवी (25) के अलावा विवाहित पुत्री केवटी थाना क्षेत्र के उमेश पासवान की पत्नी कंचन देवी(25) के साथ इसके बच्चे साक्षी कुमारी (04), सिद्धांत कुमार (02) एवं डेढ़ माह का मासूम शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बगल में बारात आई हुई थी और पटाखे छूट रहे थे। संभावना जताई जाती है कि उसी से आग लगी है।

पटना में भीषण अग्निकांड

गौरतलब है कि गुरुवार को पटना में भी एक भीषण अग्निकांड हुआ था। शहर के फ्रेजर रोड इलाके में स्थित होटल और दो दुकानों में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई झुलस गए। इनका इलाज अभी जारी है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर अपनी संवदेना व्‍यक्‍त की है। 

पटना जंक्शन के पास होटल पाल में आग लगने की घटना में 6 लोगों की मृत्यु दुःखद। घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।

— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 25, 2024

ये भी पढ़ें:

Patna Fire News : पटना के होटल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत व कई झुलसे; देखें VIDEO

BPSC Teacher Paper Leak : पेपर लीक मामले में कोर्ट का आदेश- रिमांड पर लिए जाए उज्जैन से गिरफ्तार पांच आरोपित

chat bot
आपका साथी