सिसौनी-शंकररोहार सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण, मिली स्वीकृति

जर्जर सिसौनी-शंकररोहार सड़क का निर्माण कार्य बहुत जल्द आरम्भ हो जाएगा। इस सड़क की मंजूरी के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 01:00 AM (IST)
सिसौनी-शंकररोहार सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण, मिली स्वीकृति
सिसौनी-शंकररोहार सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण, मिली स्वीकृति

दरभंगा । जर्जर सिसौनी-शंकररोहार सड़क का निर्माण कार्य बहुत जल्द आरम्भ हो जाएगा। इस सड़क की मंजूरी के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी ने कहा कि वर्ष 2010 से ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर इस सड़क के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने इस सड़क की स्वीकृति प्रदान करने के लिए सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नन्दकिशोर यादव, सांसद रामचन्द्र पासवान, प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री मदन सहनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, विधायक शशिभूषण हजारी, सुनील चौधरी के प्रति पूर्व विधायक मोहन चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष घनश्याम कुमार, सीताराम झा, शिवजी यादव, रामाकांत साहु, बिरजू ठाकुर, प्रफुल्ल चंद्र राय, शशिकांत ठाकुर, रामबालक ठाकुर, रामशंकर ठाकुर, मनीष कुमार आदि ने आभार जताते हुए खुशी प्रकट की।

chat bot
आपका साथी