सुलभ व संकटमोचक हैं भगवान शिव

दरभंगा। भगवान शिव भक्तों के लिए सुलभ, उपासना में सहज, संकटमोचक के साथ ही कल्याणकारी हैं।

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 12:52 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 12:52 AM (IST)
सुलभ व संकटमोचक हैं भगवान शिव

दरभंगा। भगवान शिव भक्तों के लिए सुलभ, उपासना में सहज, संकटमोचक के साथ ही कल्याणकारी हैं। सभी धर्मशास्त्रों में इनकी अद्वितीय महत्ता व महिमा दर्शाई गई है। पौराणिक और लोककथाओं में इनका महत्वपूर्ण स्थान है। शिव की उपासना से भक्तों का कल्याण निश्चित होता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, देवताओं का मार्गदर्शन इन्हीं से मिलता है। सच्चे मन से इनकी उपासना के बाद हर प्रकार की समस्याओं का निदान होता है। सत्य, शिव व सुंदर के रूप में विद्यमान देवों के देव महादेव की महिमा की चर्चा सर्वत्र होती है। मिथिला शिव का प्रमुख उपासना केंद्र है। यहीं कारण है कि हर गांव व टोले में भगवान शिव का मंदिर विद्यमान है। भक्तवत्सल शिव सात सदी पूर्व मिथिला की धरती पर महाकवि विद्यापति जैसे महान भक्त के यहां रहकर मिथिला के कण-कण में समाहित हो गए थे।

chat bot
आपका साथी