तेजस्वी अवार्ड के लिए मेडिकल छात्रा ऋतु प्रिया चयनित

दरभंगा मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल की छात्रा ऋतु प्रिया तेजस्वनी अवार्ड के लिए चयनित हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 12:58 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 12:58 AM (IST)
तेजस्वी अवार्ड के लिए मेडिकल छात्रा ऋतु प्रिया चयनित
तेजस्वी अवार्ड के लिए मेडिकल छात्रा ऋतु प्रिया चयनित

दरभंगा । दरभंगा मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल की छात्रा ऋतु प्रिया तेजस्वनी अवार्ड के लिए चयनित हुई है। मेडिकल कॉलेज में इस अवार्ड के लिए आयोजित प्रतियोगिता में ऑल ऑवर ऋतु प्रिया के नाम की घोषणा की गई। यह अवार्ड डीएमसीएच की वरीय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज वर्मा की ओर से हरेक साल ऑवर ऑल चैम्पियन के लिए दिया जाता है। यह अवार्ड ऋतु प्रिया को 22 फरवरी को डीएमसी के स्थापना दिवस के उदघाटन समारोह की पूर्व संध्या पर दिया जाएगा। यह अवार्ड आर्यभटट विश्वविद्यालय पटना की ओर से आयोजित परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने, खेलकूद, डां¨सग, बागवानी, मुफ्त चिकित्सा शिविर, अनाथ बच्चों की सेवा समेत अन्य सामाजिक कार्यो के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। ऋतु प्रिया को आर्यभटट विश्वविद्यालय पटना की ओर से आयोजित परीक्षा के पहल सत्र में 62, दूसरे सत्र में 65 और तीसरे सत्र में 62.6 प्रतिशत अंक प्राप्त की है। इस चयन समिति में प्राचार्य डॉ. एचएन झा, वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार वर्मा, वरीय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज वर्मा, छात्रावास अधीक्षक डॉ. वीके मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शीला साहु, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. आशा झा और सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीएस प्रसाद शामिल थे। डॉ. ओम प्रकाश समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। दूसरी ओर अन्य विषयों में सबसे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं के 30 अवार्डों की घोषणा 21 फरवरी को कॉलेज में की जाएगी।

chat bot
आपका साथी