जीत से महागठबंधन कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में मिली जीत से महागठबंधन के कार्यकर्ता चार्ज हो गए हैं। अब बढ़े मनोबल के साथ 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सामना कर सकेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Dec 2018 01:24 AM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 01:24 AM (IST)

जीत से महागठबंधन कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी
जीत से महागठबंधन कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी

दरभंगा । पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में मिली जीत से महागठबंधन के कार्यकर्ता चार्ज हो गए हैं। अब बढ़े मनोबल के साथ 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सामना कर सकेंगे। इसके विपरीत राजग के कार्यकर्ता कुछ उदास तो अवश्य हुए हैं। लेकिन उनके हौसले अभी पस्त नही हैं। उन्हें आशा है कि इस चुनाव का लोकसभा के चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस, राजद, हम कार्यकर्ताओं ने जहां जुलूस निकाले। रंग अबीर और मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। घर में बैठे बैठे राजग कार्यकर्ता पूरी स्थिति का आकलन करते रहे। उन्हें संतोष था कि राजस्थान, मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर देने में सफल रहे तो कांग्रेस को भी मिजोरम में हार मिली।

कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर होते हुए कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरीजी ने किया। मौके पर पं. रामनारायण झा, अरुण कुमार झा, मो. असलम, मिथिलेश पासवान, शंभूनाथ झा, गणेश चौधरी, पंकज चौधरी आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस सेवादल की तरफ से दरभंगा टावर पर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिला जिला अध्यक्ष अर्चना देवी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष खुशरुल हसन, इम्बेसात, दिलशाद अहमद, मोहम्मद नूर, अंकित ¨सहा, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद शाकिब, •ाीशान हसन, तबस्सुम परवीन, संजीदा खातून, लाली ,शाहिना, फिरोजा खातून, रुह अफजा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। जनता का निर्णय शिरोधार्य : सरावगी

भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि हम किसी प्रकार से ईवीएम को अपनी हार का दोष नहीं देंगे, बहाना नहीं बनाएंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों की जनता ने जो निर्णय दिया है उसका हम सम्मान करते हैं। जनता के निर्णय को नकारना उसका अपमान होगा। हम ऐसी नीच हरकत करने वाले नहीं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि रिजल्ट अप्रत्याशित है। हम लोगों को ¨हदी पट्टी के तीन महत्वपूर्ण प्रदेशों में इस प्रकार के नतीजे की अपेक्षा नहीं थी। लेकिन जनता ने जो निर्णय दिया है उसको हम सहर्ष स्वीकार करते हैं। हम इसकी समीक्षा करेंगे, इस पर मंथन करेंगे। कुशेश्वरस्थान से जदयू विधायक शशिभूषण हजारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने झूठे वादों से जनता को गुमराह कर दिया इसी कारण छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस प्रकार के अप्रत्याशित नतीजे आए हैं लेकिन जनता को बरगलाने आने वाले नेताओं की पोल जल्द ही खुल जाएगी और जनता समझ जाएगी कि उसका असली हितैषी कौन है।

जीत गए सेमीफाइनल : ललित

विधानसभा में राजद के मुख्य सचेतक ललित कुमार यादव ने कहा कि पांच राज्यों मे विधानसभा के चुनाव नतीजों ने भाजपा का पूरी तरह सफाया कर दिया है। यह शुभ संकेत है। लोगों को राम मंदिर नहीं चाहिए। उन्हें भोजन चाहिए। रोटी रोजी चाहिए। जनता से किया वादा पूरा नहीं करने के कारण यह नतीजे आए हैं। विधायक डॉ. फराज फातमी ने कहा कि पांच राज्य के नतीजों ने बता दिया है कि जनता से किए गए वादों को जुमलेबाजी में भुला देना आसान नहीं है।

chat bot
आपका साथी