पीड़ितों की सेवा करने में राजद रहता आगे : कलाम

युवा राजद के प्रदेश महासचिव मो. कलाम ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित मानवता की सेवा करने में सबसे आगे रहा है। अन्य दलों के नेता चुनाव में व्यस्त हैं। लेकिन राजद के नेता और कार्यकर्ता विपक्ष को जवाब देने के साथ जनसेवा में लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 12:44 AM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 12:44 AM (IST)
पीड़ितों की सेवा करने में राजद रहता आगे : कलाम
पीड़ितों की सेवा करने में राजद रहता आगे : कलाम

दरभंगा । युवा राजद के प्रदेश महासचिव मो. कलाम ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित मानवता की सेवा करने में सबसे आगे रहा है। अन्य दलों के नेता चुनाव में व्यस्त हैं। लेकिन, राजद के नेता और कार्यकर्ता विपक्ष को जवाब देने के साथ जनसेवा में लगे हैं। वे जाले विधानसभा क्षेत्र के कमतौल पंचायत सहित कई गांवों को सैनिटाइजेशन कराने के साथ लोगों के बीच मास्क वितिरत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गरीबों के बीच डेटॉल साबून भी वितरित किया। बताया कि करीब चार महीने से लगातार जाले विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने में अपने निजी टैंकर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन का काम करा रहे हैं। लेकिन, अबतक स्थानीय विधायक को जनता की चिता नहीं हुई है। यहां के वर्तमान तथा पूर्व दोनों विधायक पटना आवास पर एसी में सोए रहते हैं। गरीब जनता से उन्हें कोई मतलब नहीं रहता है।

मौके पर नवीन कुमार सिंह, बबलू पांडे, नागो यादव, मनोज दास, कुन्नू ठाकुर, अभिराम ठाकुर उर्फ बेला, हरिश सिंह राजपूत, महेंद्र ठाकुर, चंदन पासवान, महेश यादव, पप्पू साह, पवन यादव, रूदल सदा, राहुल सदा महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी