तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म कर टांग दिया पेड़ पर

तीन साल की बच्ची से इस दङ्क्षरंदगी को सुनकर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। नन्हीं सी जान के साथ दङ्क्षरदे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मन नहीं भरा तो नंगा कर पेड़ से उल्टा लटका दिया। रातभर कड़ाके की ठंड में बच्ची सुनसान बगीचे में पेड़ से लटकती रही।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 10:06 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 10:07 AM (IST)
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म कर टांग दिया पेड़ पर

दरभंगा। तीन साल की बच्ची से इस दङ्क्षरंदगी को सुनकर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। नन्हीं सी जान के साथ दङ्क्षरदे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मन नहीं भरा तो नंगा कर पेड़ से उल्टा लटका दिया। रातभर कड़ाके की ठंड में बच्ची सुनसान बगीचे में पेड़ से लटकती रही। शुक्रवार सुबह परिजन उसे डीएमसीएच लेकर भागे। शिशु वार्ड से उसे सर्जरी वार्ड के लिए रेफर कर दिया गया। सिस्टर इंचार्ज व अन्य कर्मियों के मुताबिक बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। उसकी हालत नाजुक है।

दिल दहला देने वाली यह घटना मधुबनी जिले के औंसी ओपी क्षेत्र की है। पीडि़ता केवटी के एक गांव की है। इस बच्ची को वहां के एक नर्सिंग होम से दङ्क्षरदे ने खेलाने के नाम पर गोद में लिया और नाटकीय ढंग से फरार हो गया। तब से बच्ची की तलाश में परिजन जहां-तहां भटकते रहे। बच्ची के नाना का कहना है कि नतिनी के साथ मेरी बेटी छह महीने से मेरे घर रह रही है। बच्ची के पिता दिल्ली में काम करते हैं। नानी लकवाग्रस्त हैं। वे सभी औंसी ओपी स्थित जीरो माइल में डॉ. केके मिश्रा के क्लीनिक में इलाज कराने गए थे। तकरीबन तीन बजे क्लीनिक में ही एक शख्स बच्ची को गोद में उठाकर खेलाने लगा। परिजनों को लगा कि अस्पताल का ही स्टॉफ होगा। टोका तो वह कहने लगा कि यह हमारी भी बच्ची है। कुछ ही देर में वह बच्ची को कुरकुरे खिलाकर लाने की बात कहकर नर्सिंग होम के नीचे उतरा और लापता हो गया। इस बीच औंसी ओपी इंचार्ज संजय कुमार ने कहा कि शुक्रवार सुबह 6:30 बजे बांका और सिकरीपट्टी के बीच उसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बरामद किया गया। यह स्थान क्लीनिक से दो किमी दूर है। बिस्फी थाने में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची के दोनों पैर में रस्सी बांधने से गहरे जख्म के निशान हैं। पेट में भी काला धब्बा नजर आ रहा है।

chat bot
आपका साथी