पाणिनी का माहेश्वर सूत्र कंप्यूटर के लिए भी उपयोगी : कुलपति

दरभंगा । कामेश्वर ¨सह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में गुरुवार को व्याकरण विभाग के तत्व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 11:59 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 11:59 PM (IST)
पाणिनी का माहेश्वर सूत्र कंप्यूटर के लिए भी उपयोगी : कुलपति
पाणिनी का माहेश्वर सूत्र कंप्यूटर के लिए भी उपयोगी : कुलपति

दरभंगा । कामेश्वर ¨सह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में गुरुवार को व्याकरण विभाग के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने कहा कि पाणिनी के माहेश्वर सूत्र कंप्यूटर के लिए भी उपयोगी है। डॉ. दयानाथ झा के संयोजन में आयोजित उदघाटन सत्र की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं संस्कृत के विकास में योगदान का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. विद्याधर मिश्र ने भी कार्यशाला के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर मंगलाचरण डॉ. विजय कुमार मिश्र ने प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. शशिनाथ झा ने भी विचार व्यक्त किए। पहले सत्र में प्रतिभागियों डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. प्रियव्रत मिश्र, डॉ. त्रिलोक झा, डॉ. विनय कुमार चौधरी, गो¨वदनाथ चौधरी ने प्रत्याहार के विषय पर आपत्ति व समाधान उपस्थापित किए। विवि के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि डॉ. विकाउ झा के संयोजन में संपन्न दूसरे सत्र की अध्यक्षता प्रो. सुरेश्वर झा ने की। प्रतिकुलपति प्रो. चंद्रेश्वर प्रसाद ¨सह, डॉ श्रीकांत तिवारी, डॉ. प्रियंका तिवारी, डॉ. त्रिलोचन झा व डॉ. महेश झा ने भी कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त किए। अंत मे प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी