पंडित दीनदयाल का सिद्धांत पार्टी का आधार स्तंभ : सुजीत

भाजपा केवटी पूर्वी मंडल की ओर से रविवार को एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं पुण्यतिथि रविवार को वंशारा पंचायत के कमलदह गांव में अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Feb 2018 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 12 Feb 2018 03:01 AM (IST)
पंडित दीनदयाल का सिद्धांत पार्टी का आधार स्तंभ : सुजीत
पंडित दीनदयाल का सिद्धांत पार्टी का आधार स्तंभ : सुजीत

दरभंगा। भाजपा केवटी पूर्वी मंडल की ओर से रविवार को एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं पुण्यतिथि रविवार को वंशारा पंचायत के कमलदह गांव में अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पं.उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह केवटी विघान सभा प्रभारी सुजीत मल्लिक ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला । कहा कि उनके द्वारा प्रतिपादित भारत एकात्मकवाद एवं पंचशील का सिद्धांत आज भी पार्टी का आघार स्तंभ है। जिला महामंत्री संजीव साह कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय राजनीतिक के अजातशत्रु थे। सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चौपाल ने हुए कहा कि पं . दीनदयाल पार्टी संविधान के जनक के रूप में माने जाते है। मौके पर केवटी विघान सभा के विस्तारक मुकेश राम, विघान पार्षद प्रतिनिधि करूणानंद मिश्र, भाजयुमो अध्यक्ष जगन्नाथ चौपाल आदि ने भी उनके व्यक्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ।

chat bot
आपका साथी