बाढ़ सुरक्षा कार्यों में कोताही नहीं : विधायक

दरभंगा। भाजपा विधायक डा. रामचन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को बाढ़ से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:01 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:01 AM (IST)
बाढ़ सुरक्षा कार्यों में कोताही नहीं : विधायक
बाढ़ सुरक्षा कार्यों में कोताही नहीं : विधायक

दरभंगा। भाजपा विधायक डा. रामचन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को बाढ़ से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तटबंध सुरक्षात्मक उपाय के साथ-साथ बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को बारीकी से देखा। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जहां हायाघाट कराचीन दायां तटबंध, सिरनियां सिरसियां बायां तटबंध का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खरारी तटबंध,अकराहा उत्तरी जीरो प्वाइंट रेलवे गुमती से हथौड़ी स्लूइस गेट,घोषरामा स्लूइस गेट,बेंता स्लूइस गेट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उक्त तटबंधों पर जगह-जगह बने रेनकट को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया। इस दौरान विधायक ने बताया कि उक्त तटबंधों एवं स्लूइस गेट का कार्य अधूरा पाया गया। उन्होंने बताया कि जिसमें घोषरामा स्लूइस गेट निर्माण कार्य,हथौड़ी सलुइस गेट के फाटक निर्माण कार्य,बेंता स्लूइस गेट निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। वहीं कंट्री के साइड से पंखा का नही बनना, जिसकी वजह से गांव के अंदर पानी भरी रहती है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा घोषरामा स्लूइस गेट निर्माण कार्य अधूरा होने की वजह से हजारों एकड़ की खेती नही हो पाती है जिससे स्थानीय किसान काफी परेशान रहते हैं। उन्होंने बताया कि वाटरवेज पदाधिकारियों की उदासीनता एवं संवेदक से मिली भगत के कारण विगत कई वर्षों से वाटरवेज स्लूइस गेट एवं ग्रामीण क्षेत्र से जल निकासी कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, जिस कारण हथौड़ी स्लूइस गेट का स्थिति बहुत ही खराब है। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के पदाधिकारियों एवं संवेदक पर बिफरते हुए सख्त लहजे में कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर यदि कार्य पूरा नही किया गया एवं उक्त स्लूइस गेट में फाटक नहीं लगाया गया तो विभागीय सचिव से मिलकर उक्त समस्या से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के मद्देनजर कार्य में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जानमाल की सुरक्षा करना सरकार की प्रतिबद्धता है। इस दौरान पार्टी के सरोज कुमार सिंह, गुलजारीलाल साह, आनंद सिंह, गणेश साहू, हेमचन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी