महिलाओं की बारात संग लड़की के घर पहुंचा दूल्हा, लड़की बोली- भाग यहां से

महिलाओं की बारात संग लड़की के घर पहुंचे दूल्हे ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 02 Jul 2018 11:40 PM (IST) Updated:Tue, 03 Jul 2018 08:59 PM (IST)
महिलाओं की बारात संग लड़की के घर पहुंचा दूल्हा, लड़की बोली- भाग यहां से
महिलाओं की बारात संग लड़की के घर पहुंचा दूल्हा, लड़की बोली- भाग यहां से

दरभंगा [जेएनएन]। दुल्हन को ले जाने के लिए महिला बारातियों के साथ ससुराल पहुंचे 'दूल्हे' ने जमकर हंगामा किया। सभी ने गेट पीटकर लड़की के परिजनों  को परेशान किया। जब पुलिस आइ तो लड़की ने दूल्‍हे को जमकर खरी-खोटी सुनाई तथा उसे भाग जाने को कहा। उसने शादी से ही इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कथित दूल्‍हे को हवालात की हवा खिला दी। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला में सोमवार को हुई। 

दूल्‍हे ने किया शादी का दावा

मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ननौर गांव निवासी परमानंद झा के अनुसार दोनों परिवारों की मर्जी से उसकी शादी मंदिर में नौ जून 2016 को हुई थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी पटना में रहने लगे। बाद में लड़की को उसके पिता घर ले गए और बंधक बना लिया। उनसे अपनी बात के सबूत के तौर पर पुलिस को कई ऑडियो क्लिप्‍स और फोटोग्राफ्स दिए। लेकिन, शादी का कोई दस्तावेज नहीं दिया।

लड़की ने किया शादी से इनकार

परमानंद के अनुसार लड़की का पिता लालची है तो उसकी पत्नी को विदेश भेजना चाहता है, जो वह नहीं होने देगा। दूसरी ओर लड़की ने कहा कि परमानंद बार-बार तंग कर रहा है। उसने पिछले तीन दिनों से जीना हराम कर दिया है। उसने परमानंद से अपनी शादी से इनकार किया।

जांच में जुटी पुलिस

बहरहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है। लड़की ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है।

chat bot
आपका साथी