इंजीनियर को गोली मारने के पहले हुई थी हर्ष फायरिग

दरभंगा। बहादुरपुर थानाक्षेत्र के हाउसिग कॉलोनी स्थित एक निजी विवाह भवन में मंगलवार की शाम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:41 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:41 AM (IST)
इंजीनियर को गोली मारने के पहले हुई थी हर्ष फायरिग
इंजीनियर को गोली मारने के पहले हुई थी हर्ष फायरिग

दरभंगा। बहादुरपुर थानाक्षेत्र के हाउसिग कॉलोनी स्थित एक निजी विवाह भवन में मंगलवार की शाम बर्थ-डे पार्टी दौरान अभियंता को गोली मारने से पहले हर्ष फायरिग हुई थी। इसका पर्दाफाश पुलिस ने किया है। नगर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि अबतक की जांच में यह बात स्पष्ट हो गई है कि पार्टी में हर्ष फायरिग हुई थी। छत की सीलिग में गोली के निशान पाए गए हैं। हर्ष फायरिग के बाद चली गोली में इंजीनियर घायल हुआ था। ऐसी स्थिति में हर्ष फायरिग करनेवाले और जख्मी के बयान पर बनाए गए आरोपितों की खोज की जा रही है। कई ठिकाने खंगाले गए हैं। हालांकि, सभी आरोपित फरार हैं। लेकिन, सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नगर एसपी ने बताया कि बर्थ पार्टी में संदिग्ध और आपराधिक प्रवृति वाले लोगों को बुलाए जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। दोषी साबित होने पर आयोजकों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। इधर, शातिर अपराधी गोढि़यारी निवासी रौनक सिंह की खोज में पुलिस की अलग-अलग टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। उसे पकड़ने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का भी सहारा लिया गया है। इस मामले को स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम देख रहे हैं। उन्होंने नगर एसपी अशोक कुमार को रौनक सहित उसके शार्गिदों को गिरफ्तार करने का टास्क दिया है। बता दें कि मंगलवार की शाम छोटे वकील साहब के पुत्र आविद हाशमी की बर्थ डे पार्टी में सौ से डेढ़ सौ लोग सात फेरे विवाह भवन में जुटे थे। पार्टी शुरू होते ही सभी लोग आपस में मस्ती कर रहे थे। कोई खाना खा रहा था तो कोई डांस कर रहा था। इसी बीच रौनक सिंह सहित कई बदमाश पार्टी में शामिल हो गए। डांस करने लगे। सभी अपने कमर से पिस्टल निकालकर लहराने लगे। जिसे देखकर आविद हाशमी के दोस्त व इमामबाड़ी निवासी सिविल इंजीनियर फखरूद्दीन अमुल्लाह ने विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिग की। इसमें फखरुद्दीन के पांव में गोली लग गई और वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर विशनपुर थाने के गोढि़यारी निवासी रौनक सिंह उसके साथी शमर शाही, रूपेश सिंह, महेश भगत, सलीम शहजादे आदि को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लेकिन, अनुसंधान में हर्ष फायरिग करने की बात सामने आने के बाद कई लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस ने सभी को चिह्नित कर लिया है। बताया जाता है कि पार्टी में रौनक का दुश्मन जौंटी भी शमिल था। उसे देखकर रौनक ने गोली चलाई थी। लेकिन, इसमें जौंटी बच गया। -

chat bot
आपका साथी