जनता की भागीदारी से सफल होगा लोकतंत्र

लोकतंत्र तब तक सफल है जब तक उसमें आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 12:35 AM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:24 AM (IST)
जनता की भागीदारी से सफल होगा लोकतंत्र
जनता की भागीदारी से सफल होगा लोकतंत्र

दरभंगा । लोकतंत्र तब तक सफल है जब तक उसमें आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित है। आम जनता लोकतंत्र में अपने वोट के अधिकार के माध्यम से ही भाग लेती है। यह नागरिकों का अधिकार भी है और लोकतंत्र में कर्तव्य भी। कई बार हम अपने इस कर्तव्य को निभाने से चूक जाते हैं या इसकी उपेक्षा करते हैं, यह सही नहीं है। जब तक हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे तब तक हम अपनी पसंद की सरकार को नहीं चुन सकते। इसलिए जरूरी है कि हम सभी चुनाव के दिन अपने मतदान केंद्र पर जाएं और अपना मतदान जरूर करें।

- डॉ. मुश्ताक अहमद, प्रधानाचार्य, सीएम कॉलेज

chat bot
आपका साथी