साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचे विधायक

साइबर अपराधियों पर नकेल नहीं कसने के कारण अब आम तो आम खास लोगों को भी शिकार बनाने में नहीं हिचक रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 11:38 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 11:38 PM (IST)
साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचे विधायक
साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचे विधायक

दरभंगा । साइबर अपराधियों पर नकेल नहीं कसने के कारण अब आम तो आम खास लोगों को भी शिकार बनाने में नहीं हिचक रहे हैं। मंगलवार को हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाना चाहा। लेकिन, सतर्कता की वजह से वे शिकार होने से बच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी है। बताया कि विधायक गामी के मोबाइल नंबर पर 96543 48593 नंबर से फोन आया। ट्रू कॉलर पर फोन करने वाले का नाम एसबीआइ लिफ्ट बता रहा था। फोन करने वाले ने उनके क्रेडिट कार्ड के शुरू का नंबर बताया और आखिर के आठ डिजीट की जानकारी मांगी। कहा कि इसको उपलब्ध कराइए अन्यथा आपका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। यह बात सुनते ही विधायक का कान खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि बैंक के पास तो उनकी पूरी जानकारी है। आप जानकारी क्यों मांग रहे हैं। आप चाहे तो कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। साइबर अपराधियों को लगा वे गलत जगह फंस गए हैं और अपना फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। इधर से उस नंबर पर कॉल करने पर पहले तो व्यस्त आया। फिर ¨रग होने पर रिसीव नहीं किया गया।

chat bot
आपका साथी