पीयूष गोयल बोले : यूपी में कोई चुनौती नहीं नीतीश, वहां बनेगी भाजपा सरकार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यूपी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं हैं और यूपी में बीजेपी की सरकार बननी तय है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 10:07 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 03:11 PM (IST)
पीयूष गोयल बोले : यूपी में कोई चुनौती नहीं नीतीश, वहां बनेगी भाजपा सरकार

दरभंगा [जेएनएन]। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई चुनौती नहीं हैं। वहां भाजपा की सरकार बननी तय है।

गोयल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है। उम्मीद है कि मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला आएगा और भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। बिहार सरकार अगर केंद्र की विद्युत से संबंधित योजनाओं का ईमानदारी से क्रियान्वयन कराए तो यहां भी बिजली सस्ती हो सकती है।

पढ़ें - रविशंकर का नीतीश पर हमला, कहा - केंद्रीय योजनाओं के लिए जमीन दें सीएम

पीयूष गोयल दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि यूपी की जनता परिवर्तन चाहती है। बसपा की मायावती और सपा के मुलायम सिंह यादव व अखिलेश सिंह के कामकाज से लोग खुश नहीं है। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा विकास के मुद्दे पर यूपी में चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुआ है।

आप वर्ष 2014 से पूर्व के दस साल व बाद के दो साल के कामकाज की तुलना कीजिएगा तो व्यापक बदलाव दिखेगा। मोदी सरकार हर काम को ईमानदारी व जिम्मेदारी से कर रही है। 2022 तक हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है।

पढ़ें - बिहार : 22 लाख गरीब महिलाओं को मिलेगा रसोई गैस का कनेक्शन

कहा, मोदी सरकार विकास के नाम पर राजनीति नहीं करती है। बिहार को पूरी मदद करने को तैयार है। विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए दिल खोलकर राशि मुहैया कराई गई है। उन्होंने कहा कि दरभंगा के लोगों को 24 घंटे हम बिजली देने को तैयार हैं, बशर्ते बिहार सरकार इस क्षेत्र में केंद्र प्रायोजित योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करे।

मंत्री ने कहा कि दाल की कीमत कम करने के लिए केंद्र सरकार हर संभव कदम उठा रही है। दाल को छोड़ दें तो अन्य चीजों की कीमत में कमी आई है। दरअसल, दाल का उत्पादन विश्व स्तर पर कम हुआ है। सरकार जितनी दाल आयात करना चाहती है, उतना हो नहीं पा रहा है।

chat bot
आपका साथी