अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही भाजपा : वृंदा

माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य पूर्व सांसद वृंदा करात ने कहा है कि भारतीय संस्कृति के विपरीत भाजपा एवं संघ परिवार देश की समप्रभुता, सामाजिक संरचना एवं अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 01:29 AM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 01:29 AM (IST)
अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही भाजपा : वृंदा
अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही भाजपा : वृंदा

दरभंगा। माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य पूर्व सांसद वृंदा करात ने कहा है कि भारतीय संस्कृति के विपरीत भाजपा एवं संघ परिवार देश की समप्रभुता, सामाजिक संरचना एवं अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है। देश की गरीब जनता के पैसे को बड़े कंपनियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में देकर कारपोरेट घराने को मजबूत कर रही है। बैं¨कग प्रणाली को गिरवी रख दिया है। वे शनिवार को माकपा के पूर्व प्रदेश सचिव विजयकांत ठाकुर के सम्मान में ¨सहवाड़ा के कंसी ग्राम में आयोजित श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा को संबोधित कर रही थीं। समाजवाद के सपनों को साकार करने वाले क्रांतिकारी साथी दिवंगत विजय बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा आजीवन वाम विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उनके आदर्श को प्रेरणा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प सभी माकपा समर्थक लें। यह उनके सादगीपूर्ण जीवन के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। किसान गरीब मजदूर के लिए संघर्षशील नेता को माकपा केंद्रीय कमेटी नमन करती है। विजय बाबू ने मिथिलांचल में सामंती ताकतों को कमजोर कर भूमि संघर्ष को तेज किया।क्रांतिकारी अभिवादन के साथ उनके सपनों को साकार करने की आवश्यकता है। राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि स्व.विजय बाबू का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। माकपा की नींव को संपूर्ण बिहार में मजबूत कर गरीब,किसान,कर्मचारी के आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद किया। माकपा के राज्य सचिव,किसान मोर्चा व राष्ट्रीय कमेटी सदस्य के रूप में विजयकांत के कार्य को हमेशा याद किया जाएगा। केंद्रीय कमेटी सदस्य अरुण मिश्र ने कहा कि जन क्रांति को लेकर विजय बाबू ने संगठित हो संषर्ष करो के आवाज को बुलंद किया। पूर्व विधायक राजेन्द्र ¨सह ने कहा कि भूमि संषर्ष को तेज करने वाले युग पुरुष विजय बाबू का महाप्रयाण भारत के मजदूर,शोषित व अकलियत समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा किसान मजदूर महासंघ यूनियन एवं श्रमजीवी आंदोलन के मार्गदर्शक थे। दलित शोषण मुक्ति मंच के महासचिव श्याम भारती ने कहा कि शांति अमन व भाइचारा का संदेश देकर विजय बाबू हमेशा के लिए अमर हो गए। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता माकपा जिला सचिव अविनाश ठाकुर ने की। कहा कि उनके राजनीतिक गुरु विजय बाबू के अधूरे कार्य को पूरा कर पार्टी के सिद्धांत को सफल बनाने का सफल प्रयास जारी रहेगा। बिहार में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में संलिप्त लोगों के खिलाफ 28 अगस्त को मानव श्रृंखला निकालने की घोषणा की। सभा को वरिष्ठ माकपा नेता हृदय नारायण यादव, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सचिव फूल कुमार झा,जनौस के जिला सचिव गोपाल ठाकुर, खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव दिलीप भगत, किसान सभा के जिलाध्यक्ष सुधीरकांत मिश्र, महेश दुबे, दिनेश झा, रामपुकार राम, सुजीत कुमार झा, मो. गुलाब, रामसागर पासवान, अनिल महाराज, लालबाबू पासवान आदि ने संबोधित किया। मौके पर दिवंगत विजयकांत ठाकुर के अनुज केवल ठाकुर ने कहा कि विजय बाबू की याद में कंसी गांव में स्मारक स्थल एवं स्मृति भवन का निर्माण होगा। उनके राजनीतिक जीवन पर स्मरणीय पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। समर्थकों ने विजयकांत अमर रहे, लाल सलाम के नारों से वातावरण को गूंजायमान रखा।

chat bot
आपका साथी