गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात कर नए भारत का हो सकता निर्माण : सांसद

दरभंगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा की ओर से 2 से 30 अक्टूबर तक पूरे देश में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार को सांसद गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा नेताओं ने नवादा भगवती स्थान से पद यात्रा कर गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 12:53 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 12:53 AM (IST)
गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात कर नए भारत का हो सकता निर्माण : सांसद
गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात कर नए भारत का हो सकता निर्माण : सांसद

दरभंगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा की ओर से 2 से 30 अक्टूबर तक पूरे देश में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार को सांसद गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा नेताओं ने नवादा भगवती स्थान से पद यात्रा कर गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान विधान पार्षद अर्जुन सहनी, भाजपा किसान मोर्चा के डॉ. मुरारी मोहन झा, जिलाध्यक्ष हरि सहनी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित झा पप्पू, शिवजी यादव, मणिकांत मिश्र व सोनू ठाकुर के नेतृत्व में सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने नवादा भगवती स्थान प्रांगण में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहां से सांसद के नेतृत्व में पदयात्रा प्रारंभ हुई। पद यात्रा मझौड़ा, बहेड़ा, आशापुर व बेनीपुर होते हुए भरत चौक पर पहुंची। पदयात्रा में शामिल सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिदाबाद व अमित शाह जिदाबाद के नारे लगाए। पद यात्रा के पीछे दर्जनों गाडियों का काफिला चल रहा था। बहेड़ा बाजार में नगर अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्व, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम झा तथा संतोष झा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पद यात्रा में शामिल नेताओं को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भरत चौक पर कार्यकर्ता एवं आम जनता को संबोधित करते हुए सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के सपनों का भारत निर्माण करने का संकल्प लिया हैं और यह संकल्प तभी पूरा होगा जब हम सभी लोग गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करेंगे। कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ्य भारत का निर्माण करने में प्रधानमंत्री का खुलकर साथ दें। सांसद ने कहा कि गांधी जी के सपनों को साकार करने तथा उसे जनअभियान का रुप प्रदान करने का वास्तविक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। आज दूसरे देश के नेता हर वक्त यह सोचने को मजबूर हो गए हैं कि भारत के प्रधानमंत्री का अगला कदम क्या होगा। वहीं, विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने कहा कि गांधी जी हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान के लिए चितित रहते थे। उन्होंने गांधी के आदर्शों को दुहराते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों का उत्थान व कल्याण कर ही हम खुशहाल राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा कि गांधी के बताए मार्गो पर चलकर ही हमलोग सच्चे देश भक्त बन सकते है। इस दौरान भाजपा नेता अमलेश, संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, अभयानंद झा, रामपदारथ ठाकुर, पिटू झा, राजीव कुमार झा, मायाशंकर झा, संजीव कुमार झा, सुजीत मल्लिक, रमण जी पासवान, पवन महतो सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी