केन्द्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं

दरभंगा। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि प्रत्येक विस्तारक 15 दिन तक घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 May 2017 01:23 AM (IST) Updated:Tue, 30 May 2017 01:52 AM (IST)
केन्द्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं
केन्द्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं

दरभंगा। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि प्रत्येक विस्तारक 15 दिन तक घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां और बिहार सरकार की नाकामी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासात्मक कार्यो की जानकारी दें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाएं। श्री सरावगी सोमवार को भाजपा दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा सदर मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। यह वर्ग रानीपुर महादेव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एक-एक निर्मल बूथ को गोद लेकर बूथ को मजबूत करना है। इसमें कार्यकर्ताओं को कई गुरु सिखाए गए। पंचायत स्तर पर समस्याओं को लेकर जन आंदोलन का आग्रह किया गया। इस विस्तार प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रतन पासवान ने की। इस विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ वंदे मातरम के गायन से प्रारंभ हुआ। इस शिविर के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महा संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस महाजनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने सभी विधायकों को प्रत्येक बूथ पर घरों में जाकर नरेंद्र मोदी के 3 साल के कार्यों की जानकारी देने एवं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के सूत्रों को बताया। इस विस्तारक प्रशिक्षण शिविर सह महाजनसंपर्क अभियान को जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला प्रभारी राजकुमार झा, मंडल महामंत्री भवेश चौधरी, पप्पू ठाकुर, प्रभाकर झा, डॉ. राजकुमार भारती, दिनेश यादव, कन्हैया सहनी, विनय कुमार झा, माधव चौधरी, आलोक चौधरी, मुखिया मुन्नी खातून, शमशे आलम, मो. रब्बानी, अजय कुमार झा, सुनील कुमार साह, शंकर ¨सह, रामजी मंडल, गोपाल शाही, जागेश्वर सहनी, संतोष सहनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी