विकास में लाएं रफ्तार, कोताही अब बर्दाश्त नहीं

दरभंगा। सूबे के मुख्य सचिव अंजनी कुमार ¨सह ने शुक्रवार को बीडीओ कांफ्रे¨सग के माध्यम से पदाधिकारियों

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 12:07 AM (IST)
विकास में लाएं रफ्तार, कोताही अब बर्दाश्त नहीं

दरभंगा। सूबे के मुख्य सचिव अंजनी कुमार ¨सह ने शुक्रवार को बीडीओ कांफ्रे¨सग के माध्यम से पदाधिकारियों को विकास कार्यों में रफ्तार लाने एवं विकास के लिए दी गयी राशि का खुलकर सदुपयोग करने का आदेश दिया वरना कोताही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने डीजल सब्सिडी का भुगतान अभी तक नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अभियान चलाकर इसके वितरण का आदेश दिया। उन्होंने भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने की हिदायत दी ताकि भूमि के बिना बंद पड़ी परियोजनाओं के क्रियाओं में तेजी लाया जा सके। मुख्य सचिव ने पर्चा के बावजूद गरीबों को दाखिल दहानी नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रखंड स्तर पर कैम्प लगाकर इस काम को पूरा करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को सख्त हिदायत दी गई कि पीएचसी में पदस्थापित डॉक्टरों की रोस्टर वार उपलब्धि सुनिश्चित करें। कहा गया कि राज्य व जिला स्तर पर इसकी निगरानी होगी एवं ड्यूटी से गायब चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी पीएचसी में दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। कला एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार ¨सह ने कहा कि हर जिला में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए राशि पर्याप्त है लेकिन जमीन के अभाव में यह कार्य नहीं हो रहा है। इसके लिए जमीन की उपलब्धता कराने को कहा गया। नगर निगम के पदाधिकारियों से कहा गया कि वे शहर में रहने वाले गरीब लोगों का संरक्षण करें ताकि मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के तहत उन्हें आवास मुहैया कराया जा सके। वीडियो कांफ्रें¨सग में आयुक्त आरके खंडेलवाल, प्रभारी डीएम सह उप विवेकानंद झा, डीपीआरओ कन्हैया कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।---------

chat bot
आपका साथी