दुर्गा पूजा समिति की बैठक

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 07:25 PM (IST)
दुर्गा पूजा समिति की बैठक

दरभंगा, संस : श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा समिति शुभंकरपुर रत्‍‌नोपट्टी की बैठक अध्यक्ष अजय कुमार सत्संगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा समिति द्वारा 2013 में आयोजित पूजा के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पास करते हुए वर्ष 2014 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय कारिणी का गठन किया गया। अजय कुमार सत्संगी को अध्यक्ष, रामवृक्ष राय को उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार सत्संगी को सचिव, मनोज कुमार साह को महासचिव और राजकुमार साह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

-------------

chat bot
आपका साथी