गणिनाथ गोविन्द की भक्तिभाव से हुई पूजा-अर्चना

स्थानीय बाजार स्थित राजस्व कचहरी मैदान में शनिवार को मधेशिया वैश्य समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव बाबा गणिनाथ की भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 07:39 PM (IST)
गणिनाथ गोविन्द की भक्तिभाव से हुई पूजा-अर्चना
गणिनाथ गोविन्द की भक्तिभाव से हुई पूजा-अर्चना

बक्सर । स्थानीय बाजार स्थित राजस्व कचहरी मैदान में शनिवार को मधेशिया वैश्य समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव बाबा गणिनाथ की भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोचारों एवं श्रद्धालुओं के जयकारों से इलाका गुंजायमान होता रहा। बताते चलें कि, इस पूजनोत्सव को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटनी शुरू हो गई थी।

सुबह सात बजे के करीब पूजा समिति के निर्देश पर श्रद्धालुओं का कारवां गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर का परिभ्रमण किया। इसके बाद वैदिक पंडितों के निर्देशन में पूजन कार्य प्रारंभ हुआ। जो दोपहर बारह बजे तक जारी रहा। अंत में पूजा आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के साथ-साथ पूरे नगर में प्रसाद का वितरण कराया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उमाशंकर साह, राजेन्द्र प्रसाद साह, किशुन बिहारी गुप्ता, रामाशंकर साह, रविन्द्र कुमार सहारा, ललन साह, बृजबिहारी गुप्ता, पारसनाथ साह, मुटन साह, माकू साह, सीताराम साह, रामचन्द्र साह, शंकर साह, गणेश साह, गोरख साह सहित कई अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है।

सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है गणिनाथ पूजा प्रखंड क्षेत्र में गणिनाथ पूजा महोत्सव सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस पूजा में खास वर्ग विशेष ही नहीं, अपितु सभी समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित कराते हैं। उमाशंकर साह अमीन बताते हैं कि यहीं ऐसी पूजा है, जहां रूढि़वादी मान्यताएं समाप्त हो जाती है, और लोग आपसी प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द की दुआ मांगते हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गणिनाथ पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन पुलिस पेट्रो¨लग जारी रही। वहीं, मंदिर परिसर के आस-पास सशस्त्र बल के जवान लोगों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखते हुए अपने कर्तव्य का निवर्हन करते नजर आए।

chat bot
आपका साथी