त्योहार बाद शुरू होगा मलई बराज का निर्माण कार्य

क्षेत्र के चर्चित मलई बराज योजना के रुके कार्य पर हो रही राजनीति को देखते हुए मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक ददन यादव उर्फ ददन पहलवान ने मलई बराज कार्यालय प्रांगण में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 06:22 PM (IST)
त्योहार बाद शुरू होगा मलई बराज का निर्माण कार्य
त्योहार बाद शुरू होगा मलई बराज का निर्माण कार्य

बक्सर । क्षेत्र के चर्चित मलई बराज योजना के रुके कार्य पर हो रही राजनीति को देखते हुए मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक ददन यादव उर्फ ददन पहलवान ने मलई बराज कार्यालय प्रांगण में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। जिसमें मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा कि क्षेत्र के हजारों एकड़ खेतों को ¨सचित करनेवाला मलई बराज परियोजना का निर्माण कार्य बहुत त्योहारों के संपन्न हो जाने के बाद शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री तथा कमिश्नर से बात हुई है। विधायक ने कहा कि इंजीनियर की लापरवाही से बराज का पाया धंस जाने से कार्य रुक गया। जिसकी जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। वहीं, बीते दिनों निकाले गए पदयात्रा तथा रैली पर राजद की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो आज इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनकी 15 वर्ष की सरकार में कार्य क्यों नहीं हुआ। किसानों के मुद्दे पर राजनीति करनेवालों को जनता जान चुकी है। वहीं, पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि क्या जदयू के लोक सभा का टिकट नहीं मिलने पर वे राजद के दामन थाम लेंगे? इसका  जवाब देते हुए श्री यादव ने कहा कि वे इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री से बात किए हैं। उन्हें कहा कि बक्सर लोकसभा से एनडीए को चुनाव जीतना है तो ददन पहलवान ही विकल्प है। वहीं, नीतीश कुमार के बाद कोई बिहार में यादव मुख्यमंत्री होगा तो वह ददन यादव होगा। इस मौके पर रवि यादव, विजय ¨सह, विधायक प्रतिनिधि अशोक यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सरदार ¨सह कुशवाहा, भाजपा नेता भोला ¨सह, मनोज ¨सह, दिनेश ¨सह, चमन ¨सह, उपेन्द्र ¨सह, श्रीकांत ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी