दबंगों की हैवानियत: जमीन विवाद में पूर्व फौजी की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या
बिहार के बक्सर जिले में दबंगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर एक रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी। घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है।
बक्सर [जेएनएन]। बिहार के बक्सर जिले में दबंगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। मृतक एक रिटायर्ड फौजी था।
जानकारी के अनुसासर, बसुदेवा ओपी क्षेत्र के पिलपुर गांव निवासी बबन सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम हुए विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने बबन सिंह की लाठी डण्डों से बुरी तरह पिटाई कर दी।
जख्मी हालत में स्थानीय लोगोँ ने बबन सिंह को पीएचसी पहुचाया गया। यहां इलाज के क्रम में जख्मी की मौत हो गई। मृतक रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस छानबीन में लग गई है। घटना के बाद अारोपी फरार बताये जा रहे हैं।