भूमि विवाद में मारपीट, तीन को जेल

ए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज हेतु राजपुर पीएचसी भेजा। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बिगाऊ राम ने बताया घटना लेकर दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोगों धनु पाल महेश पाल सुरेंद्र पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जांच के बाद अन्य फरार दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:01 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट, तीन को जेल
भूमि विवाद में मारपीट, तीन को जेल

बक्सर : थाना क्षेत्र के समहुता पंचायत के सिसौंधा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। जिसमें एक महिला एवं दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार महेश पाल एवं सुरेंद्र पाल के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की सुबह दोनों व्यक्तियों के बीच विवाद को लेकर हाथापाई होते-होते लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। जिसमें मीना देवी के हाथ की हड्डी टूट गई। वहीं, सुरेश पाल सहित एक अन्य को सिर एवं कान में गंभीर चोट लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर आई तो कई लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज हेतु राजपुर पीएचसी भेजा। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बिगाऊ राम ने बताया घटना लेकर दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोगों धनु पाल, महेश पाल, सुरेंद्र पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, जांच के बाद अन्य फरार दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी