यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नववर्ष लाएगा किसानों के लिए खुशहाली का संदेश
वर्षो के किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आने

बक्सर। वर्षो के किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आने वाला नववर्ष क्षेत्र के किसानों में खुशहाली का संदेश लाने वाला है। अब क्षेत्र के किसानों की फसलें ¨सचाई के अभाव में मारी नहीं जाएंगी। क्योंकि, चौसा गंगा पंप कैनाल पर निर्माणाधीन पंप हाउस बनकर तैयार हो जाएगा और आगामी नववर्ष में पंप हाउस से पानी उगलना शुरू हो जाएगा। इसकी पुष्टि अधिकारियों द्वारा भी की जा रही है।
आगामी खरीफ फसल के समय पंप हाउस पानी उगलने लगेगा। जिससे वर्षो से ¨सचाई के पानी की समस्या से किसानों को निजात मिल जाएगी। गौरतलब हो कि, चौसा गंगा पंप कैनाल से खेतों को ससमय पानी नहीं मिलने से किसानों की खेती हर साल मारी जाती है। इस समस्या को लेकर किसानों व नेताओं ने पंप हाउस निर्माण के लिए अनेक बार धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलन्द की। बाद में राज्य सरकार द्वारा चौसा गंगा पंप कैनाल पर पंप हाउस निर्माण करने की मंजूरी दी गई। वर्ष 2014 में 48 करोड़ की लागत से पंप हाउस निर्माण प्रकिया प्रारम्भ कर दिया गया।
पंप हाउस तैयार को ले निर्माण कार्य तेज
पंप हाउस निर्माण करने के लिए दो वर्षो का समय निर्धारण किया गया था। लेकिन, तकनीकी गड़बड़ी के चलते निर्माण पूरा करने का समय एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया। बावजूद, पंप हाउस का निर्माण कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा पूरा नहीं किया जा सका। बता दें कि, 28 करोड़ की लागत से सिविल विभाग के तहत पंप हाउस का स्ट्रक्चर व भवन का ढांचा तैयार किया जाना था। जबकि, अन्य तकनीकी कार्य 20 लाख की लागत से मैकेनिक विभाग द्वारा निर्माण कार्य पूरा करना था। जिसमें पाइप सेट करने का कार्य तेजी से जारी है। यह देखते हुए प्रतीत हो रहा है कि देर से ही सही, पंप हाउस तैयार होकर आगामी नववर्ष में पानी उगलना प्रारम्भ कर देगा।
कहते हैं किसान
- चौसा के किसान सतेंद्र ¨सह कहते हैं कि अरसा बीत गया पंप कैनाल का निर्माण हुए। फिर भी किसान के खेत प्यासे रह जाते थे। अब पंप हाउस का निर्माण हो जाने से खेतों को ससमय पानी मिलता रहेगा। जिससे किसान खुशहाल होंगे।
- कठघरवा के संजय प्रसाद कहते हैं कि पंप हाउस का निर्माण पूरा हो जाने के बाद किसानों की फसलें मारी नहीं जाएगी। उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगा। पानी की समस्या का निदान होने से सभी फसलों का उत्पादन अधिक होगा।
- पवनी के किसान रुपा ¨सह का कहना है कि पहले ¨सचाई के पानी के इंतजार मे किसानों के पसीने व आंसू सुख जाते थे। पंप हाउस के निर्माण से पानी की समस्या का निदान हो गया। इससे केवल चौसा का क्षेत्र के किसानों को ही फायदा नहीं होगा, अपितु जिले के कई क्षेत्र में कृषि की जटिल समस्या का निदान हो जाएगा।
- महुवारी के किसान प्यारचंद राम कहते हैं कि पंप हाउस के निर्माण से घटते-बढ़ते जलस्तर से पंप कैनाल के बन्द पड़ जाने वाली समस्या से भी किसानों को छुटकारा मिलेगा। अब चार बड़े पाइप से होने वाली पानी की आपूर्ति करने वाले मुख्य रजवाहों की क्षमता पर भी ध्यान देना होगा। क्योंकि क्षमता के अनुरूप ही पानी की आपूर्ति हो पाएगी। जिससे दूर-दराज के खेतों को ¨सचित करने का सपना धरा का धरा रह जाएगा।
बयान :
पंप हाउस पूर्णत: मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कार्य की प्रक्रिया तीव्र गति से जारी है। नववर्ष के अगले खरीफ में इस नए पंप हाउस से शीघ्र ही जलापूर्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
राम पुकार रंजन, मुख्य अभियंता, साउथ बिहार।
