अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माला, विवाद बढ़ने पर BJP जिलाध्यक्ष ने माफी मांगी

बिहार के बक्‍सर जिले में भाजपा के स्‍थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाध्‍यक्ष ने दिवंगत नेताओं की तरह वाजपेयी को भी माल्यार्पण किया था। विवाद बढ़ने पर माफी मांगी।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sat, 07 Apr 2018 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 08 Apr 2018 09:54 PM (IST)
अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माला, विवाद बढ़ने पर BJP जिलाध्यक्ष ने माफी मांगी
अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माला, विवाद बढ़ने पर BJP जिलाध्यक्ष ने माफी मांगी

बक्सर [जेएनएन]। शुक्रवार को भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दिवगंत नेताओं की तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर भी माला चढ़ा दिया। जिलाध्यक्ष राणा प्रताप समेत कई बड़े नेता भाषण देते रहे, उनकी नजर इस ओर नहीं गई।

शनिवार को जब सोशल मीडिया में इसपर सवाल उठाने लगे तो जिलाध्यक्ष ने इस चूक के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। कार्यक्रम श्रीचंद मंदिर के परिसर में आयोजित किया गया था। भाजपा नेता पुनीत सिंह ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने फेसबुक पर इस तस्वीर को साझा करते हुए पूछा है कि ये क्या हो रहा है? इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह ने कहा कि जब पार्टी की कमान अनुभवहीन व्यक्तियों के हाथ में जाएगी तो ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी।

पार्टी के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यक्रम महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया था। उनसे चूक हुई है। जिलाध्यक्ष होने के नाते इस चूक की पूरी जिम्मेदारी उनकी है।

chat bot
आपका साथी