भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ अक्षय नवमी का त्योहार

अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न भागों में अक्षयनवमी का त्योहार श्रद्धापूर्वक, भक्तिपूर्ण माहौल में धूमधाम के साथ शुक्रवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:08 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:08 PM (IST)
भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ अक्षय नवमी का त्योहार
भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ अक्षय नवमी का त्योहार

बक्सर । अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न भागों में अक्षयनवमी का त्योहार श्रद्धापूर्वक, भक्तिपूर्ण माहौल में धूमधाम के साथ शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा आंवला वृक्ष में विधिवत पूजा-अर्चना की गयी एवं ब्राह्म्णों को दान-दक्षिणा देकर प्रसाद ग्रहण कराया गया।

श्रद्धालुओं का मानना हैं कि कार्तिक मास के शुक्लपक्ष में नवमी तिथि को आंवला वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना करने एवं ब्राह्मणों के दान दक्षिणा देकर प्रसाद ग्रहण कराने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता हैं, बल्कि श्रद्धालुओं की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इलाके के चर्चित वैदिक पं. दामोदरदत्त मिश्र 'प्रसुन्न' नें बताया कि पूरें कार्तिक मास में आंवला वृक्ष के नीचें परम पिता परमेश्वर भगवान विष्णु जी का वास होता हैं। शास्त्र व पुराणों में भी आंवला वृक्ष के पूजा को काफी शुभकारी व कल्याणकारी बताया गया है। वैज्ञानिक ²ष्टिकोण से भी आंवला वृक्ष को काफी पवित्र व स्वास्थ्य के लिहाज से काफी बेहतर माना जाता हैं। शुक्रवार को अक्षयनवमी पर्व को लेकर सुबह से शाम तक पूजा अर्चना करने एवं प्रसाद ग्रहण करने का दौर चला।

chat bot
आपका साथी