बकरीद पर्व को लेकर पुलिस हाई अलर्ट

बकरीद पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस सिलसिले में रविवार को थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा प्रमुख मस्जिदों पर दण्डाधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 05:51 PM (IST)
बकरीद पर्व को लेकर पुलिस हाई अलर्ट
बकरीद पर्व को लेकर पुलिस हाई अलर्ट

बक्सर । बकरीद पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस सिलसिले में रविवार को थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा प्रमुख मस्जिदों पर दण्डाधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि निर्धारित समय से नमाज अता करने एवं इस दौरान लावारिस वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने को कहा गया है।

दूसरी ओर, क्षेत्रीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने भी आम जनता से आपसी भाईचारा के साथ बकरीद का पर्व  मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर कौम का त्योहार सामाजिक समरसता का संदेश देता है। ऐसे में हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि इस तरह के उत्सवों में आपसी एकता की मिसाल कायम करें। इस मौके पर राजापुर पंचायत के पूर्व मुखिया अंगद यादव, हरेन्द्र यादव, अमीरीलाल यादव, कमलेश व्यास, उपेन्द्र यादव, महेंद्र राम, विदेशी यादव, घनश्याम यादव, जामवंत यादव आदि लोगों ने भी कुछ ऐसे ही बयान जारी किए हैं। - कीचड़ के रास्ते गुजरेंगे नमाजी बकरीद जैसे पवित्र पर्व पर लोगों को सड़क पर व्याप्त जलजमाव और कीचड़ का सामना करना पड़े। इससे बड़ा पंचायती विकास का नायाब उदाहरण और क्या हो सकता है। सिमरी बाजार स्थित पुराना थाना के समीप सड़क पर व्याप्त जल जमाव को बकरीद पूर्व समाधान के लिए आम जनता द्वारा मनरेगा योजना से तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने का कार्यक्रम पदाधिकारी से आग्रह किया था। परन्तु, उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा, लोगों को पर्व के दौरान इस नरक से होकर गुजरना पड़ेगा। जो व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।  - कहते हैं अधिकारी इस मामले में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार दास से संपर्क किया गया उन्होंने कहा कि वास्तव में स्थिति गंभीर है। मगर सड़क विभाग से एनओसी नहीं मिलने के चलते इस पर काम शुरू नहीं हो सका है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी